भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी देश की उन बीमा कंपनियों में से एक है, जिनमें निवेश करना बेहद सुरक्षित माना जाता है। ये कंपनी सरकारा द्वारा संचालित है और निवेशकर्ताओं को निवेश के अलग-अलग प्लान ऑफर करती है। अब इस बीमा कंपनी ने एक नई योजना की शुरुआत की है। इस योजना का नाम है सरल पेंशन योजना, जो कि एक नॉन-लिंक्ड सिंगल प्रीमियम स्कीम है। इस योजना के तहत पॉलिसीधारक को सिर्फ एक बार प्रीमियम जमा करना होगा। उसके बाद पूरी जिंदगी उसे पेंशन मिलती रहती है।
सबसे खास बात ये है कि इस प्लान को आप अकेले भी ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप इसे अपनी पत्नी या पति के साथ ज्वाइंट रूप में ले सकते हैं। पत्नी या पति में से जो कोई भी लंबे समय तक जीवित रहता है, तो उसे पेंशन मिलती रहेगी। वहीं जब दोनों नहीं रहेंगे तो नॉमिनी को बेस प्राइस मिलेगा। आइए जानते हैं इस योजना के बारे में साथ ही आप कैसे उठा सकते हैं इस योजना का लाभ...