अगर आप भी देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी के ग्राहक हैं तो आपके लिए बेहत जरूरी खबर है। अभी तक आपको अपनी एलआईसी पॉलिसी के बारे में किसी भी जानकारी के लिए एजेंट पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन अब भारतीय जीवन बीमा निगम ने अपने ग्राहकों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अनोखा कदम उठाया है। इसके तहत अब बिना एलआईसी एजेंट से मिले ही आप एलआईसी पॉलिसी या उससे जुड़ी कोई भी जानकारी आसानी से, घर बैठे ले सकते हैं। कंपनी ने कोरोना महामारी को देखते हुए ये महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अभी तक पॉलिसी होल्डरों को किसी जानकारी के लिए एजेंटों के चक्कर लगाने पड़ते थे। ऐसे में भारतीय जीवन बीमा निगम के इस नए फैसले के बाद लोगों को काफी सहूलियत होगी और आपको पॉलिसी से जुड़ी जानकारियों के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। आईए जानते हैं एलआईसी की इस नई योजना के बारे में...