फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Currency: आसान शब्दों में यहां समझिए नोट पर बनी इन तिरछी लाइनों का मतलब, बेहद खास है वजह

Wed, 15 Dec 2021 02:29 PM IST
ज्योति मेहरा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नोट के किनारों पर बनी इन तिरछी लाइनों का मतलब - फोटो : iStock
हम रोज न जाने कितनी चीजों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन हमारे रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल होने वाली कई चीजों पर हम ध्यान तक नहीं देते। बात करें भारतीय नोटों की तो बेहद कम लोग ही हैं जिनको नोटों पर बने अलग अलग निशानों का मतलब या उसके होने का कारण पता होगा। कभी न कभी आपने नोटों पर बनी तिरक्षी लाइनों पर गौर किया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका मतलब क्या है, और यह नोट पर क्यों बनाया गया है? तो आइए आज हम आपको नोटों पर बनी इन लाइनों के बारे में बताते हैं। दरअसल, नोटों पर बनी इन लाइनों की संख्या उनके कीमत के हिसाब से बढ़ती या घटती रहती है। कभी आपने सोचा है कि इन लाइनों की नोट पर आखिर क्या जरूरत है। दरअसल, इन लकीरों से बेहद अहम जानकारी मिलती है। तो चलिए जानते हैं 100, 200, 500 और 2000 के नोट पर बने इस निशान का मतलब क्या है...
विज्ञापन

2 of 5
नोट के किनारों पर बनी इन तिरछी लाइनों का मतलब - फोटो : pexels.com
क्या है इन लकीरों का मतलब?
  • भारतीय नोटों पर बनी इन लकीरों को ब्लीड मार्क्स कहा जाता है। खासतौर पर इन ब्लीड मार्क्स को नेत्रहीन लोगों के लिए बनाया गया है। जिसे छू कर वे नोट की कीमत पता लगा सकें। 
विज्ञापन

3 of 5
नोट के किनारों पर बनी इन तिरछी लाइनों का मतलब - फोटो : iStock
  • यह लकीरें कुछ उभरी हुई होती हैं, ताकि नेत्रहीन इसे छू कर महसूस कर सकें। इसी उद्देश्य से 100, 200, 500 और 2000 के नोटों पर अलग-अलग संख्या में लकीरें बनाई गई हैं। जिससे इसकी कीमत पता लगाई जा सके।   

4 of 5
नोट के किनारों पर बनी इन तिरछी लाइनों का मतलब - फोटो : iStock
  • आपने देखा होगा कि 100 रुपए के नोट के दोनों किनारों पर चार-चार लकीरें बनी हुई हैं। वहीं 200 के नोट के दोनों किनारों पर चार-चार लकीरों के साथ दो-दो जीरो भी लगे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नोट के किनारों पर बनी इन तिरछी लाइनों का मतलब - फोटो : iStock
  •  जबकि 500 के नोट पर पांच लाइन और 2000 के नोट के दोनों तरफ 7-7 लकीरें दी गई हैं। इन लकीरों का सहारा लेकर ही नेत्रहीन नोट की कीमत का पता लगा पाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें