एलआईसी जल्द ही अपने आईपीओ को लाने जा रहा है। ऐसे में इसको लेकर निवेशक काफी उत्साहित हैं। वे पिछले लंबे समय से इस आईपीओ का इंतेजार कर रहे हैं। एलआईसी के पॉलिसी होल्डर्स को इस आईपीओ में निवेश करने पर कई विशेष फायदे मिलने वाले हैं, उन्हें इसमें इन्वेस्ट करने पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। हालांकि इस आईपीओ में निवेश करने के लिए एक जरूरी शर्त को पूरा करना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो शायद आपको एलआईसी के आईपीओ में बिडिंग करते समय दिक्कतें आ सकती हैं। इसके लिए आपको जल्द से जल्द अपने पैन कार्ड से जुड़े एक काम को निपटा लेना चाहिए। एलआईसी ने अपने सभी पॉलिसीधारकों से पैन कार्ड को अपडेट करने के लिए कहा है। ऐसा करने पर पॉलिसीहोल्डर को एलआईसी के आईपीओ में निवेश करने में आसानी होगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -