फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New year 2022 Investment Plan: आप भी चाहते हैं नए साल में डबल फायदा? तो करें नए जमाने की इन स्कीम्स में निवेश

Thu, 30 Dec 2021 04:21 PM IST
ज्योति मेहरा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
New year 2022 Investment Plan (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
निवेश के लिए लोग पारंपरिक तौर पर बचत खाते का प्रयोग करते आए हैं, लेकिन बदलते दौर के साथ अब निवेश के लिए भी लोगों की पसंद बदलने लगी है। अब बचत के लिए स्टॉक मार्केट, म्यूचुअल फंड और आईपीओ आदि लोगों का पहली पसंद होते जा रहे हैं। खुदरा और एंजल निवेशकों के लिए 2021 एक अच्छा साल था। 2021 में म्यूचुअल फंड ने निवेशकों का भरोसा जीता और अपने एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) में सात लाख करोड़ रुपये का इजाफा भी किया। शेयर बाजार भी तेजी से बढ़ा हैं। जबकि कई विशेषज्ञों की भविष्यवाणी की माने तो भारतीय शेयर बाजार बाजार आने वाले वर्षों में फ्रांस को पछाड़ते हुए दुनिया में 5वां स्थान हासिल कर सकता है। इसी क्रम में निवेश और स्थिर रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट के मामले में 2022 एक महत्वपूर्ण वर्ष साबित होगा। ऐसे में अगर आप भी इन निवेशों में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं तो हम आपको निवेश के कुछ विकल्प दे रहे हैं जो आपके इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो को मजबूत करेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
New year 2022 Investment Plan (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
2022 में निवेश के विकल्प-

इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग 
  • 2021 आईपीओ मार्केट यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग के लिए बेहद शानदार साबित हुआ है। वहीं 63 कंपनियों ने 1.18 लाख करोड़ रुपये जुटायें हैं। इस रकम का आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में 4.5 गुना ज्यादा है। इसी क्रम में अनुमान लागाया जा रहा है कि 2022 में ये संख्या दूसरी या तीसरी तिमाही तक पार हो सकती है। आईपीओ निवेश का एक बेहतर विकल्प हो सकता है क्योंकि इसमें लिस्टिंग गेन मिलने की संभावना ज्यादा होती है। 
विज्ञापन

3 of 5
New year 2022 Investment Plan (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
  • ध्यान रखने वाली बात ये है कि, आईपीओ में पैसा लागने से पहले आपको हमेशा रिसर्च करना चाहिए और आईपीओ निवेश चेकलिस्ट का भी पालन करना बेहद जरूरी है।

4 of 5
निवेश - फोटो : pixabay
म्यूचुअल फंड सिप-
  • आपने कई बार म्यूचुअल फंड के बारे में सुना होगा। इसमें निवेश करके एफडी से ज्यादा रिटर्न पाया जा सकता है। म्यूचुअल फंड सिप के जरिए सात साल के नजरिए से म्यूचुअल फंड में निवेश किया जा सकता है। जो बहुत अधिक जोखिम और अस्थिरता के बचकर समय के साथ फंड पाना चाहते हैं. हालांकि, इसमें उतार-चढ़ाव भी होता है उनको म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह दी जाती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
New year 2022 Investment Plan (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
स्टॉक्स
  • स्टॉक्स इस समय का सबसे ट्रेंडिंग बचत हैं, कई छोटे-बड़े स्टॉक्स ने 2021 में निवेशकों को बेहतर रिटर्न दिए। वहीं एक्सपर्ट्स का कहना है कि 2022 में भी ये तेजी जारी रहेगी साथ ही शेयर बाजार दोहरे अंक में रिटर्न दे सकता है।
  • जबकि 2022 में देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी, ओला और बजाज एनर्जी के आईपीओ आने की संभावना जताई जा रही है। इन स्टॉक में भी निवेश करके अच्छा रिटर्न पाया जा सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें