हर व्यक्ति का सपना होता है कि वो अपने खुद के घर में अपने परिवार के साथ हंसी खुशी रहे, लेकिन परिवार की अन्य जिम्मेदारियों के साथ मध्यम वर्ग के लोगों के लिए अपना घर लेना आसान नहीं होता। ऐसे में लोगों को होम लोन का सहारा लेना पड़ता है। आज के समय में हमारे पास इसके लिए काफी सारे ऑप्शन हैं, लगभग सभी बैंक और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन होम लोन का लाभ देते हैं। होम लोन के जरिए घर खरीदना या बनवाना आसान हो जाता है। वहीं अगर कोई अकेले होम लोन लेने में सक्षम नहीं है तो कई बार दो लोग मिलकर भी लोन लेते हैं। इसे ज्वाइंट होम लोन कहा जाता है। इस लोन की खास बात ये है कि अगर इस ज्वाइंट होम लोन में एक एप्लीकेंट महिला होती है, तो आपको इसमें कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। आप इसे अपनी बहन या पत्नी के साथ मिलकर भी ले सकते हैं। आज हम आपको इसके तहत मिलने वाले लाभों के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी इसका लाभ उठा सकें।