फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: ट्रेन टिकट कैंसिल करते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Thu, 11 Nov 2021 02:53 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
train ticket cancellation charges - फोटो : पीटीआई
भारत की एक बड़ी आबादी सफर के लिए ट्रेन का उपयोग करती है। इसी वजह से भारतीय रेलवे को इंडिया की लाइफ लाइन कहा जाता है। भारत में लोग सफर करने के लिए अन्य साधनों की अपेक्षा भारतीय रेलवे को ज्यादा सुगम और सुरक्षित विकल्प मानते हैं। हालांकि कई मर्तबा हम किसी कारण के चलते सफर करने से पहले ही ट्रेन टिकट को कैंसिल करवा देते हैं। अगर आप भी हाल फिलहाल में अपने आने वाली यात्रा के ट्रेन टिकट को कैंसिल करने की प्लान बना रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान जरूर रखना चाहिए। ट्रेन टिकट को कैंसिल करते समय कैंसिलेशन चार्ज कटता है। अक्सर कई लोगों को इसके बारे में पता नहीं होता और वो बिना जानकारी के अपना टिकट कैंसिल करवा देते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं ट्रेन टिकट को कैंसिल करवाने से पहले आपको किन किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 4
train ticket cancellation charges - फोटो : iStock
जानकारी के लिए बता दें कि रेलवे, टिकट कैंसिल करने पर कैंसिलेशन चार्ज लेता है। हालांकि आपका कैंसिलेशन चार्ज कितना कटेगा ये आपके रिजर्वेशन क्लास और किस समय आप अपना टिकट कैंसिल करवा रहे हैं उस पर निर्भर करता है। ट्रेन के हर क्लास में टिकट कैंसिल करवाने के चार्ज अलग अलग होते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
train ticket cancellation charges - फोटो : iStock
अगर आप ट्रेन में सफर करने से 48 घंटे पहले अपने टिकट को कैंसिल करवा रहे हैं, तो रेलवे प्रति यात्री के हिसाब से कैंसिलेशन चार्ज काटता है। एसी फर्स्ट क्लास में प्रति यात्री 240 रुपये चार्ज काटा जाता है। वहीं एसी टू टियर में ये कटौती 200 रुपये की होती है। एसी थ्री टियर में कैंसिलेशन चार्ज 180 रुपये का होता है। वहीं स्लीपर क्लास में कैंसिलेशन चार्ज 120 रुपये काटा जाता है। 2nd क्लास में 60 रुपये की कटौती कैंसिलेशन चार्ज के रूप में की जाती है।
विज्ञापन

4 of 4
train ticket cancellation charges - फोटो : पीटीआई
वहीं अगर आप सफर करने के 12 से 48 घंटे के बीच में अपने टिकट को कैंसिल करवा रहे हैं, तो आपका 25 प्रतिशत कैंसिलेशन चार्ज काटा जाएगा। इसमें जीएसटी को अलग से जोड़ा जाता है। ऐसे में आपको टिकट कैंसिलेशन से जुड़े इन नियमों के बारे में जरूर पता होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें