इंडियन रेलवे को भारत की लाइफ लाइन भी कहा जाता है। हर रोज करोड़ों लोग इस माध्यम का उपयोग अपने आवागमन के लिए करते हैं। इसी कड़ी में हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए हैं। अब आप बिना ट्रेन टिकट को कैंसल किए अपनी यात्रा की तारीख बदल सकेंगे। इस पहल से देश भर के करोड़ों यात्रियों को सीधा फायदा होने वाला है। भारतीय रेलवे द्वारा बदले गए इन नियमों के बाद अब यात्री अपनी यात्रा को prepone और postponed भी कर सकते हैं। अब तारीख को बदलने के अलावा यात्री अपनी यात्रा का बोर्डिंग स्टेशन भी चेंज कर सकेंगे। इसके लिए यात्री को बोर्डिंग स्टेशन के मैनेजर को एक लिखित एप्लीकेशन देना होगा या उन्हें यात्रा के 24 घंटे पहले किसी कंप्यूटराइज्ड रिजर्वेशन सेंटर पर जाकर अपने बोर्डिंग स्टेशन को बदलवाना होगा। इसके अलावा भी भारतीय रेलवे ने कई और बदलाव किए हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में -