सरकारी और गैर-सरकारी हर क्षेत्र में काम करने वाले लगभग सभी लोगों की तनख्वाह का कुछ हिस्सा पीएफ में जाता है। इसका इस्तेमाल लोग अपनी नौकरी छोड़ने के बाद या रिटायरमेंट के बाद ये पैसे उनकी जरूरतों में काम आ जाता है। मगर कई बार कुछ आपातकाल की स्थितियों में लोग अपने पीएफ खाते में से पैसा निकाल लेते हैं। ऐसे में कई बार देखा जाता है कि अपने पीएफ का पैसा भी निकालने के लिए लोगों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनको पैसे निकालने में काफी मेहनत करनी पड़ती है, इसलिए आज हम आपको उमंग ऐप के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको पीएफ के पैसों को आसानी से निकालने में आपकी मदद कर सकती है। साथ ही इस ऐप की मदद से आप अपने पीएफ का पैसा घर पर ही बैठे-बैठे निकाल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...