फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI ATM Franchise: ये बैंक दे रहा हर महीने 60 हजार रुपये तक कमाने का मौका, बस करना होगा ये काम

Wed, 12 Jan 2022 05:45 PM IST
आशिकी पटेल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एसबीआई एटीएम फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन का तरीका (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
देश और दुनिया में फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। एक बार फिर से लोगों की नौकरी और रोजगार पर खतरा मंडराने लगा है। ऐसे में अगर इस महामारी के दौरा में आपको घर बैठे हर महीने हजारों रुपये कमाने का मौका मिल जाए तो क्या कहना, फिर तो मजा ही आ जाएगा। अगर आप भी कुछ ऐसा ही सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आपको घर बैठे कमाने का शानदार मौका दे रहा है। दरअसल, आप एसबीआई की एटीएम फ्रेंचाइजी लेकर हर महीने मोटी कमाई कर सकते हैं और इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की भी जरूरत नहीं होगी। सबसे बड़ी बात ये है कि ये एकदम सुरक्षित तरीका है। तो आइए आपको बताते हैं बिजनेस का एक शानदार आइडिया, जिसके जरिए आप घर बैठे आसानी से दस-बीस नहीं बल्कि 60 हजार रुपये महीना कमा सकते हैं... 
विज्ञापन

2 of 5
एसबीआई एटीएम फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन का तरीका (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
किन शर्तों पर मिलती है एसबीआई की फ्रेंचाइजी?
  • एसबीआई एटीएम की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपके पास 50-80 स्क्वॉयर फुट की जगह होनी चाहिए और किसी भी एटीएम से उसकी दूरी 100 मीटर होनी चाहिए। 
  • 24 घंटे पावर सप्लाई होनी चाहिए। इसके अलावा 1 किलोवाट का बिजली कनेक्शन भी अनिवार्य है।  साथ ही ये जगह ग्राउंड फ्लोर पर होना चाहिए। 
  • साथ ही इस एटीएम से प्रतिदिन करीब 300 ट्रांजैक्शन की क्षमता होनी चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
एसबीआई एटीएम फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन का तरीका (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
एसबीआई एटीएम की फ्रेंचाइजी के लिए जरूरी दस्तावेज 
  • आईडी प्रूफ जैसे – आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड
  • एड्रेस प्रूफ के तौर पर- राशन कार्ड, इलेक्ट्रिसिटी बिल
  • बैंक अकाउंट और पासबुक
  • फोटोग्राफ, ई-मेल आईडी, फोन नंबर
  • जीएसटी नंबर
  • फाइनेंशियल डॉक्युमेंट्स

4 of 5
एसबीआई एटीएम फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन का तरीका (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
एटीएम फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन का तरीका 
  • आप भी एसबीआई एटीएम की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो सबसे पहले जान लीजिए कि किसी भी बैंक का एटीएम बैंक की तरफ से नहीं लगया जाता है, बल्कि इसके लिए अलग कंपनी होती है। बैंक की ओर से इसका कॉन्ट्रैक्ट दिया जाता है जो जगह-जगह एटीएम लगवाने का काम करती हैं। भारत में मुख्य रुप से एटीएम लगाने का कॉन्ट्रैक्ट Tata Indicash, Muthoot ATM और India One ATM के पास है। आप उनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसबीआई एटीएम फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन का तरीका (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
कंपनियों की फिशियल वेबसाइट
  • India One ATM – india1atm.in/rent-your-space
  • Tata Indicash – www.indicash.co.in
  • Muthoot ATM – www.muthootatm.com/suggest-atm.html
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें