फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना: अगर आप भी बनाना चाहते हैं अपने सपनों का घर, तो सरकार लोन पर देती है सब्सिडी, ऐसे करें अप्लाई

Sun, 14 Nov 2021 05:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लिए अप्लाई करने का तरीका - फोटो : istock
हर किसी का सपना होता है कि उनका खुद का अपना घर हो। घर भले ही छोटा हो, लेकिन खुद के घर को पाना कैसा होता है ये तो सिर्फ वही समझ सकता है जिसके पास अपना घर नहीं है। लेकिन आज के महंगाई भरे दौर में घर लेना किसी बड़े सपने के पूरे होने जैसा है। लेकिन अगर आप सच में अपना घर लेना चाहते हैं, तो आपको जानना चाहिए कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत कम आय वर्ग वाले लोगों को घर बनाने के लिए सब्सिडी पर लोन दिया जाता है। आप इसे ऐसे समझिए कि अगर आपकी आय 6 लाख रुपये सालाना है, तो 6 लाख रुपये के लोन पर आपको 6.5 फीसदी की क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी मिलेगी और लोन अधिकतम 20 साल के लिए होना चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लिए अप्लाई करने का तरीका - फोटो : Pixabay
ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-

-आपको सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से सरकार द्वारा जारी किए गए आवास ऐप को डाउनलोड करना है।

-इसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर से इसमें लॉगिन करके आईडी बनानी है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लिए अप्लाई करने का तरीका - फोटो : iStock
-फिर आपके मोबाइल नंबर एक वन टाइम पासवर्ड भेजा जाएगा, जिसकी मदद से आपको लॉगिन करके यहां बाकी सभी जरूरी जानकारी भर देनी है।

4 of 5
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लिए अप्लाई करने का तरीका - फोटो : iStock
-जब आप यहां सब जानकारी भरकर सब्मिट कर देंगे, तो केंद्र सरकार द्वारा लाभार्थियों का चुनाव किया जाता है। फिर इस फाइनल लिस्ट को पीएमएवाई जी की वेबसाइट पर डाल दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लिए अप्लाई करने का तरीका - फोटो : Pixabay
-अपना नाम इस लिस्ट में देखने के लिए आपको rhreporting.nic.in/netiay/Benificiary.aspx वेबसाइट पर जाना है, और यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर आप देख सकते हैं कि आपका नाम इस लिस्ट में है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें