फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: मोदी सरकार के बजट में ये हुआ सस्ता, इन पर करनी होगी जेब ढीली

Fri, 02 Feb 2018 02:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
केंद्र सरकार के इस कार्यकाल के अंतिम आम बजट में गुरुवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। बजट में सरकार ने गरीबों पर फायदों की बौछार कर दी तो वहीं मीडिल क्लास को निराश किया है।

बजट में कई वस्तुएं और सेवा महंगी की गई है। सस्ती वस्तुओं और सेवा का सीधा फायदा आम लोगों को मिलेगा तो वहीं महंगी हुई चीजें जेब पर भारी पड़ेगी। आखिर वह क्या चीजें हैं जो महंगी हुई और क्या सस्ती हुई। आइए तस्वीरों में देखिए वे क्या-क्या चीजें हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
सरकार ने बजट में पेडल कार, पहिये वाले खिलौने, गुड़िया, खेलों में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और सिगरेट और अन्य लाइटर महंगे हुए हैं। सिगरेट सस्ती हुई या महंगी यह जानने के लिए लोग उत्सुक नजर आए।

वहीं आम लोगों की दैनिक जीवन की चीजें जिनमें रेशमी कपड़े, हीरे, कृत्रिम आभूषण, स्मार्ट घड़ियां, वियरएबल उपकरण, इंपोर्टेड फर्नीचर, गद्दे, लैंप, स्कूटर भी महंगे हुए हैं। 



 
विज्ञापन

3 of 5
इसके अलावा परफ्यूम, जूते-चप्पल, चांदी-सोना और सब्जियां भी महंगी हुई है। जेटली ने इस दौरान बताया कि सोना कारोबार पर जल्द ही नई नीति का ऐलान होगा। इससे सोने आयात और निर्यात में आसानी होगी।

4 of 5
वहीं सरकार ने बजट में सस्ती हुई चीजों का भी ऐलान किया। जिनमें कॉक्लीअर इम्प्लांट, एक्सेसरीज, देश में तैयार हीरे, रेलवे टिकट (ई-टिकट) पर सर्विस टैक्स कम कर दिया गया है।  काजू और सोलर टेंपर्ड ग्लास शामिल हैं। काजू पर सीमा शुल्क 5 फीसदी  से घटाकर 2.5 फीसदी कर दिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसके अलावा बजट में मोदी सरकार ने फिंगर स्कैनर, माइक्रो एटीएएम, आइरिस स्कैनर और सौर बैटरी को भी सस्ता कर दिया है। सौर बैटरी पर बेसि‍क कस्‍टम ड्यूटी को 5 फीसदी से घटाकर शून्‍य कर दि‍या गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें