भारत में बड़े पैमाने पर सरकारी और गैर-सरकारी क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों का पीएफ अकाउंट है। हर महीने उनकी सैलरी का कुछ अंश उनके पीएफ अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाता है। पीएफ खाते में जमा पैसे आपके भविष्य को सुरक्षित करने का काम करते हैं। अगर आपका भी EPFO में अकाउंट है, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है जैसा कि आपके पीएफ अकाउंट में अब तक कितने पैसे जमा हो चुके हैं। आपके पीएफ खाते में जमा पैसों पर कितनी ब्याज दर मिल रही है। इन सब चीजों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। इसी कड़ी में आज हम आपको EPF पासबुक के बारे में बताने वाले हैं, जिसके जरिए आप आसानी से अपने पीएफ अकाउंट से जुड़ी सभी जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं। इंटरनेट से EPF पासबुक को डाउनलोड करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं EPF पासबुक को डाउनलोड करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से -