फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO: अब 1 घंटे में आपके पीएफ का पैसा सीधे आपके बैंक खाते में, जानें क्या है प्रोसेस

Fri, 03 Dec 2021 05:52 PM IST
राजेश मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मेडिकल पीएफ का पैसा कैसे निकाले - फोटो : istock
जब से कोरोना जैसी महामारी ने इंसानों के बीच दस्तक दी है तब से पैसों की अहमियत और ज्यादा बढ़ गयी है। लोग अब अपने पैसों को खर्च करने से ज्यादा बचाने पर ध्यान देने लगे हैं। किसी को कुछ पता नहीं होता है की कब और कैसे पैसों की जरूरत पड़ जाएं। अगर परिवार में अचानक कोई ऐसा काम आ जाएं जिसमें पैसो की जरूरत तुरंत होती है। जरूरत के समय या तो हम किसी से रूपये उधार मांगते है या अपने पीएफ अकॉउंट से निकालने के लिए अप्लाई करते हैं। पीएफ से पैसा निकालने में तीन से चार दिन का समय लग जाता है जिससे मुश्किल बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पीएफ से पैसे निकालने के नियमों में कुछ राहत के साथ नए नियम की शुरुआत की है। इस नियमानुसार अब कोई भी व्यक्ति एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड में से एक लाख रूपये एडवांस निकाल सकते हैं। अगर किसी मेडिकल इमरजेंसी में ये पैसा आप कभी भी कम से कम समय में निकाल सकते हैं। आइए जानते है की कैसे ऑनलाइन प्रक्रिया से पैसा निकाला जा सकता है -
विज्ञापन

2 of 5
मेडिकल पीएफ का पैसा कैसे निकाले - फोटो : istock
पीएफ का पैसा कैसे निकाले 
  • सबसे पहले आपको epfindia.gov.in पर लॉगिन करें 
  • आपको वेबसाइट के होम पेज पर ही दाहिनी तरफ कोने में ऑनलाइन एडवांस क्लेम का ऑप्शन दिखेगा। 
  • इस ऑप्शन को आपको क्लिक कर लेना हैं। 
  • इसके बाद ऑनलाइन सर्विस पर जाएं। 
  • इसके बाद क्लेम फॉर्म -31, 19, 10C और 10D को ध्यान से सावधानी से भरें।   
विज्ञापन

3 of 5
मेडिकल पीएफ का पैसा कैसे निकाले - फोटो : istock
  • फॉर्म भरने के बाद अपने बैंक खाते के अंतिम 4 अंको को भरें और वेरिफाई करें। 
  • वेरिफाई करने के बाद प्रोसीड फॉर ऑनलाइन क्लेम पर क्लिक करें। 
  • उसके बाद पीएफ एडवांस को चुने। 
  • आपसे पैसे निकलने का कारण पूछा जाएगा।
  • कारण भर कर ऑप्शन  पर क्लिक कर दें। 

4 of 5
मेडिकल पीएफ का पैसा कैसे निकाले - फोटो : istock
  • रूपये भरें और चेक की स्कैन कॉपी को अपलोड कर दे। 
  • इसके बाद आवेदक को अपना पूरा पता भरना होगा। 
  • गेट आधार ओटीपी पर क्लिक करे और आधार पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा। 
  • ओटीपी को दर्ज करें और क्लिक करें। 
  • अब आपका क्लेम फाइल हो जाएगा और 1 घंटे में आपका पीएफ का पैसा आपके खाते में आ जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेडिकल पीएफ का पैसा कैसे निकाले - फोटो : istock
नहीं होगी मेडिकल बिल की जरूरत 
 
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन EPFO ने बताया है की कोरोना जैसी महामारी को ध्यान में रखते हुए इस नई व्यवस्था को लागू किया गया है क्योंकि इस समय कभी भी पैसों की जरूरत हो सकती है। पहले भी मेडिकल क्लेम में पैसा निकाला जा सकता था लेकिन मेडिकल बिल जमा करना होता था। अब नए नियम के अनुसार बिल जमा नहीं करना है और आपका पैसा 1 घंटे में आपके बैंक खाते में आ जाएगा। 

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें