किसी भी व्यक्ति के लिए प्रोविडेंट फंड बहुत ही मायने रखता है। यह उसके रिटायरमेंट के समय आने वाली जरूरतों को पूरा करता है, लेकिन कभी कभी अचानक ऐसे काम आ जाते हैं जब पीएफ का पैसा समय से पहले निकालना पड़ता है। कभी मेडिकल इमरजेंसी, घरेलू काम, बच्चों की पढ़ाई लिखाई और बच्चों की शादियां। ऐसे बहुत से काम होते हैं जब हमें ढेर सारे पैसों की जरूरत होती है। कोरोना काल ने तो इन जमा रुपयों की अहमियत को और बढ़ा दिया है। हजारों लोगों की नौकरी चली गई जिनकी बची भी है वो भी आधे वेतन पर काम कर रहे हैं। लॉकडाउन में लोगों ने अपने जमा किए हुए पैसों से ही अपना खर्च चलाया था। इसी को ध्यान में रखते हुए ईपीएफओ ने अपने खाता धारकों के लिए राहत दी है। अब खाताधारक एक निश्चित धनराशि निकाल सकते हैं। जिससे इमरजेंसी में पैसों की दिक्कत को खत्म किया जा सके। अगर आप भी अपना पीएफ का पैसा ऑनलाइन निकालना चाहते हैं तो यह बहुत आसान है। आइए जानें कि क्या है प्रक्रिया-