फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Forbes: फोर्ब्स की लिस्ट में आधी आबादी का जलवा, 35.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ ये हैं भारत की सबसे अमीर महिला

Thu, 04 Apr 2024 11:52 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Forbes: फोर्ब्स की लिस्ट में आधी आबादी का जलवा, 35.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ ये हैं भारत की सबसे अमीर महिला
विज्ञापन
1 of 6
फोर्ब्स के अरबपतियों की सूची 2024 - फोटो : amarujala.com
भारतीय महिलाएं व्यापार की दुनिया में उल्लेखनीय प्रगति कर रही हैं। इनमें से कई महिलाओं का नाम फोर्ब्स की ओर से जारी अरबपतियों की सूची में शामिल किया गया है। इस सूची में भारत से 200 अरबपतियों का नाम है। पिछले इस इस सूची में भारत से 169 अरबपतियों का नाम शामिल किया गया था।  साल 2024 की सूची में भारतीय अरबपतियों की कुल संपत्ति बढ़कर 954 अरब डॉलर हो गई, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 41 फीसदी अधिक है। आइए जानते हैं फार्ब्स के अरबपतियों की 2024 की सूची में शामिल टॉप पांच भारतीय महिलाएं कौन-कौन हैं?
विज्ञापन

2 of 6
savitri jindal
1. सावित्री जिंदल, नेट वर्थ - 35.5 अरब डॉलर
जिंदल परिवार की मुखिया के रूप में, सावित्री जिंदल 35.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ फोर्ब्स की सूची में सबसे ऊपर हैं। इस तरह वह सबसे अमीर भारतीय महिला हैं। वह स्टील, बिजली, सीमेंट और बुनियादी ढांचे के कारोबार से जुड़े समूह जिंदल समूह की अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन

3 of 6
रेखा झुनझुनवाला - फोटो : facebook
2. रेखा झुनझुनवाला, नेट वर्थ - 8.5 अरब डॉलर
भारत के वॉरेन बफेट कहे जाने वाले दिवंगत राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला को अपने पति से एक मूल्यवान स्टॉक पोर्टफोलियो विरासत में मिला है, झुनझुनवाला अपने निवेश कौशल के लिए जाने जाते हैं। फार्ब्स की लिस्ट के अनुसार वह भारत की दूसरी सबसे अमीर महिला हैं।

4 of 6
विनोद राय गुप्ता। - फोटो : Social Media
3. विनोद राय गुप्ता, नेट वर्थ - 5 अरब डॉलर
फोर्ब्स के अरबपतियों की सूची 2024 के अनुसार हैवेल्स इंडिया में अपनी होल्डिंग के कारण विनोद राय गुप्ता तीसरी सबसे अमीर भारतीय महिला हैं। हैवेल्स एक अग्रणी कंपनी है जो अपने इलेक्ट्रिकल और घरेलू उपकरणों के लिए जानी जाती है। गुप्ता के मार्गदर्शन में, हैवेल्स इंडिया एक प्रतिष्ठित ब्रांड के रूप में विकसित हुआ है जो लाइटिंग फिक्सचर, पंखे, रेफ्रिजरेटर और वाशिंग मशीन सहित उत्पादों की एक विस्तृत शृंखला का उत्पादन करता है।
विज्ञापन

5 of 6
रेणुका जगतियानी - फोटो : Social Media
4. रेणुका जगतियानी, कुल संपत्ति- 4.8 अरब डॉलर
फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार चौथी सबसे अमीर भारतीय महिला रेणुका जगतियानी हैं। वह लैंडमार्क ग्रुप की चेयरपर्सन और सीईओ हैं। यह दुबई में एक बहुराष्ट्रीय उपभोक्ता समूह है, जिसकी स्थापना उनके पति मिकी जगतियानी ने की थी, उनकी मई 2023 में मृत्यु हो गई थी। लैंडमार्क ग्रुप रेणुका जगतियानी की अगुवाई में 50,000 से अधिक लोगों को रोजगार देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्मिता कृष्णा गोदरेज - फोटो : Social Media
5. स्मिता कृष्णा गोदरेज, कुल संपत्ति - 3.8 अरब डॉल
गोदरेज परिवार की स्मिता कृष्णा गोदरेज की परिवार की संपत्ति में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी है। फार्ब्स के अरबपतियों की सूची 2024 के अनुसार वह भारत की पांचवीं सबसे अमीर महिला हैं। गोदरेज परिवार गोदरेज समूह को नियंत्रित करता है, जो 5.7 बिलियन डॉलर के राजस्व के साथ एक उपभोक्ता उत्पाद बनाने वाला समूह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें