फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड से जुड़ी इन सेवाओं का कर सकते हैं एसएमएस के जरिए प्रयोग

Fri, 10 May 2019 02:13 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
अगर आप आधार कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इंटरनेट, स्मार्टफोन और मोबाइल ऐप नहीं है तो भी इससे जुड़ी कई सेवाओं का लाभ आप एसएमएस के जरिए ले सकते हैं। यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने इस तरह की सुविधा को लांच किया है। 
विज्ञापन

2 of 9

गांव-कस्बों के लोगों को होगा फायदा

यूआईडीएआई की इस सुविधा से उन लोगों को फायदा होगा, जो गांव-कस्बों में रहते हैं और फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं। फिलहाल इन सेवाओं के लिए यूआईडीएआई की तरफ से कोई चार्ज नहीं हैं। हालांकि एसएमएस के लिए मोबाइल कंपनियां चार्ज कर सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 9

मिलेंगी यह छह सेवाएं

यूआईडीएआई ने कहा है कि लोग छह सेवाओं को एसएमएस के जरिए पा सकते हैं। इसमें वर्चुअल आईडी जेनरेट करना, वर्चुअल आईडी को वापस पाना, आधार बायोमेट्रिक डाटा को लॉक करना, बायोमेट्रिक डाटा को अनलॉक करना, आधार नंबर को लॉक करना और अनलॉक करना शामिल हैं। 

4 of 9
Aadhaar

ऐसे मिलेंगी सेवाएं

यूआईडीएआई ने कहा है कि यह सेवाएं उन लोगों को मिलेंगी, जिनका मोबाइल नंबर पहले से रजिस्टर्ड होगा। किसी भी सेवा के लिए आपको एक तय फॉर्मेट में एसएमएस को 1947 पर भेजना होगा। 
विज्ञापन

5 of 9
aadhaar

यह है एसएमएस भेजने का फॉर्मेट

1. आधार नंबर लॉक करने के लिए 

आधार नंबर लॉक करने के लिए आपको दो एसएमएस भेजने होंगे। पहला एसएमएस आपको ओटीपी पाने के लिए भेजना होगा। 
GETOTP
विज्ञापन

6 of 9

2.आधार नंबर अनलॉक करने के लिए

एसएमएस फॉर्मेट--ओटीपी के लिए 
GETOTP
विज्ञापन

7 of 9
आधार कार्ड

3. वर्चुअल आईडी जेनरेट करने के लिए 

वर्चुअल आईडी को जेनरेट करने के लिए आपको GVID

8 of 9

4. वर्चुअल आईडी को फिर से पाने के लिए

अगर आपसे वर्चुअल आईडी खो जाए तो फिर आप उसको दुबारा पा सकते हैं। RVID
विज्ञापन

9 of 9
Aadhaar Card

बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक के लिए नहीं दिया फॉर्मेट

हालांकि यूआईडीएआई ने बायोमेट्रिक को लॉक अथवा अनलॉक करने के लिए कोई तय फॉर्मेट नहीं दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें