सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बात सलमान खान के घर की करें, तो उनके अपार्टमेंट का नाम गैलेक्सी है, जो कि मुंबई में स्थित है और यहां वे अपने पूरे परिवार संग रहते हैं। इसके अलावा साल 2017 में मुंबई में ही सलमान ने 5बीएचके बंगला भी खरीदा है। यही नहीं, कई मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि सलमान ने दिल्ली, चंडीगढ़ और नोएडा जैसी जगहों पर काफी प्रॉपर्टी खरीद रखी है। सलमान के पास कई लग्जरी कारें भी हैं। उनके गैरेज में रोल्स रॉयस, ऑडी, मर्सिडीज, बैंटले जैसी कई लग्जरी कारें हैं। इनकी कुल कीमत लगभग 14 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।