रेल मंत्रालय और आईआरसीटीसी ने पहले से चल रही तत्काल स्कीम के बाद एक और नई सेवा की शुरुआत की है। इसको प्रीमियम तत्काल का नाम दिया गया है। हालांकि इसमें कई ऐसे नियम है, जिसके कारण लोग टिकट बुक कराने से बचेंगे। रेलवे ने जहां इससे जहां कमाई की सोची है तो उसे इसका फायदा नहीं मिलेगा, क्योंकि तत्काल में भी लोग ज्यादा किराया भरते हैं, उसके बाद भी उनको सीट मिलने की गारंटी न के बराबर होती है।