फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: फ्री एलपीजी गैस कनेक्शन के लिए घर बैठे कर सकते हैं आवेदन, जान लीजिए पूरा प्रोसेस

Fri, 01 Oct 2021 10:29 AM IST
सोनू शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
आमतौर पर एलपीजी गैस कनेक्शन लेने के लिए लोगों को पांच से छह हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन अगर आपको ये कनेक्शन फ्री यानी मुफ्त में मिल जाए तो इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है। जी हां, सरकार की एक योजना है, जिसके तहत लोगों को फ्री में एलपीजी गैस कनेक्शन दिया जाता है। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना है। दरअसल, एक मई 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण भारत को धुंआरहित बनाने के लिए इस सामाजिक कल्याण योजना की शुरुआत की गई थी। उज्ज्वला योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों की महिला को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिया जाता है। लाभार्थियों को पहली रिफिल मुफ्त में उपलब्ध कराने के साथ ही चूल्हा भी मुफ्त में उपलब्ध करवाया जाता है। अगर आप भी सरकार की इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए घर बैठे ही आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके लिए पूरा प्रोसेस क्या है? 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कौन ले सकता है उज्ज्वला योजना का लाभ? 
  • इस योजना का लाभ सिर्फ महिलाओं को ही मिल सकता है। 
  • जो लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं, उन्हें ही इसका लाभ मिल सकता है। 
  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक महिला की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। 
  • इस योजना के तहत एक घर में कोई और एलपीजी गैस कनेक्शन नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
उज्ज्वला योजना का लाभ लेने के लिए इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरी 
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • पंचायत प्रधान/नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा अधिकृत बीपीएल प्रमाण पत्र 
  • एक फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड)
  • हाल का एक पासपोर्ट साइज फोटो 
  • बुनियादी विवरण जैसे नाम, संपर्क जानकारी, जन धन/बैंक खाता संख्या, आधार कार्ड नंबर आदि 
  • महिला आवेदक का सब्सिडी राशि प्राप्त करने के लिए देश के किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक में बचत बैंक खाता होना चाहिए 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
गैस कनेक्शन के लिए कैसे करें आवेदन?  
  • सबसे पहले तो आप उज्ज्वला योजना की आधिकारिक वेबसाइट www.pmuy.gov.in खोलें। 
  • यहां आपको तीन विकल्प मिलेंगे, इंडेन, भारत गैस और एचपी। 
  • आप अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी एक विकल्प चुन सकते हैं और फिर नए कनेक्शन के लिए मांगी गई जानकारी को भरकर सबमिट करें। 
  • आप चाहें तो फॉर्म डाउनलोड करके उसे भरकर नजदीकी गैस एजेंसी डीलर के पास जमा भी कर सकते हैं। 
  • डॉक्यूमेंट वेरिफाई होने के बाद आपको गैस कनेक्शन उपलब्ध करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • अगर आप घर से दूर कहीं किराये के मकान में रहते हैं और स्थाई निवास प्रमाण पत्र यानी एड्रेस प्रूफ नहीं है तो भी आप उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन ले सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें