फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की मदद से शुरू करें ये कारोबार, मिलेगी आर्थिक सहायता, हर माह होगी अच्छी कमाई

Wed, 03 Jun 2020 03:01 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
रुपये - फोटो : pixabay
आम आदमी को राहत देने के लिए मोदी सरकार समय-समय पर कदम उठाती आई है। दवा के खर्च को कम करने के लिए मोदी सरकार ने साल 2015 में प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (PMBJK) की शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र ने साल 2020-21 के पहले दो महीने में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की बिक्री की है। आप भी इसका कारोबार खोल सकते हैं। सरकार लोगों को जनऔषधि केंद्र खोलने का अवसर दे रही है।

क्या है जनऔषधि केंद्र?
मालूम हो कि जनऔषधि केंद्रों पर आम जनता को बाजार मूल्य की तुलना में दवाएं औसत 50 से 90 फीसदी सस्ती मिलती हैं। मौजूदा समय में देश में 726 जिलों में 6,300 से अधिक जनऔषधि केंद्र हैं। खास बात ये है कि इसे खोलने के लिए सरकार आपकी मदद करेगी, आइए जानते हैं कैसे।
विज्ञापन

2 of 6
जनऔषधि केंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
सरकार करेगी आर्थिक मदद 
जनऔषधि केंद्र खोलने का तरीका बेहद आसान है। आपको इसको खोलने के खर्चे की टेंशन लेने की भी जरूरत नहीं है। क्योंकि इसे खोलने में ज्यादा खर्चा नहीं आता है। साथ ही सरकार इसके लिए आपकी आर्थिक मदद भी करती है। इसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और मोटी कमाई कर सकते हैं। जनऔषधि केंद्र खोलने का खर्चा 2.50 लाख रुपये है और सरकार इसका पूरा खर्च उठाती है। 

आइए जानते हैं इसके तहत आपको कैसे और कितनी कमाई होगी।
विज्ञापन

3 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
ऐसे होगी कमाई
आपको सरकार से दवाओं की बिक्री पर 20 फीसदी तक मार्जिन मिलेगा। साथ ही हर महीने होने वाली बिक्री पर अलग से 15 फीसदी इंसेंटिव मिलता है। इंसेंटिव की अधिकतम सीमा 10,000 रुपये महीने तक निश्चित है। मालूम हो कि यह इंसेंटिव तब तक मिलता है जब तक 2.50 लाख रुपये पूरे न हो जाएं।

यह भी पढ़ें: निवेश के मंत्र 38: इस सरकारी योजना से शुरू करें अपना कारोबार, आसानी से हो जाएंगे सारे काम

एक माह में कितनी होगी कमाई?
जेनेरिक मेडिकल स्टोर के जरिए एक महीने में जितनी दवाइयों की बिक्री होगी, उसका 20 फीसदी कमीशन के रूप में आपको मिलेगा। यानी अगर आपने एक महीने में एक लाख रुपये की बिक्री की है, तो उस महीने में आपको 20 हजार रुपये की कमाई हो जाएगी। अगर इसमें अधिकतम इंसेंटिव भी जोड़ दिया जाए, तो यह रकम 30,000 रुपये हो जाएगी।

आगे जानते हैं आप इसके लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं।

4 of 6
रुपये - फोटो : pixabay
ऐसे करें आवेदन
अगर आप भी जनऔषधि केंद्र खोलने का वितार कर रहे हैं, तो आपके पास जन औषधि स्टोर के नाम से रिटेल ड्रग सेल करने का लाइसेंस होना चाहिए। स्टोर खोलने के लिए आप http://janaushadhi.gov.in/ पर जाकर फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। एप्लीकेशन को ब्यूरो ऑफ फार्मा पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग ऑफ इंडिया के जनरल मैनेजर (A&F) के नाम से भेजना होगा।
विज्ञापन

5 of 6
निवेश - फोटो : pixabay
अगर आप खुद आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास आधार और पैन कार्ड होना चाहिए। वहीं अगर कोई गैर सरकारी संगठन (NGO), फार्मासिस्ट, डॉक्टर, और मेडिकल प्रैक्टिशनर जन औषधि केंद्र खोलने के लिए आवेदन करता है, तो उसके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, संस्था बनाने का सर्टिफिकेट एवं उसका रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट होना चाहिए। साथ ही इसे खोलने के लिए आपके पास कम से कम 120 वर्ग फुट की जगह होनी भी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जनऔषधि केंद्र - फोटो : अमर उजाला
कौन खोल सकते हैं जनऔषधि केंद्र?
सरकार ने जेनेरिक मेडिकल स्टोर शुरू करने के लिए सरकार ने तीन तरह की श्रेणी बनाई हैं- 
  • पहली - काई भी व्यक्ति, बेरोगार फार्मासिस्ट, डॉक्टर या रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशन स्टोर शुरू कर सकता है। 
  • दूसरी - कोई भी ट्रस्ट, एनजीओ, प्राइवेट हॉस्पिटल, सोसायटी सेल्फ हेल्प ग्रुप भी केंद्र खोल सकता है। 
  • तीसरी - इसमें राज्य सरकारों की तरफ से नॉमिनेट की गई एजेंसिया शामिल हैं। इसके लिए 120 वर्ग फुट एरिया में दुकान होनी जरूरी है। मालूम हो कि स्टोर शुरू करने के लिए सरकार की तरफ से 900 दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी।
योजना से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें