फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह शख्स कभी चलाता था ऑटो रिक्शा, 7 साल में गाड़ियों की नंबर प्लेट पर खर्च कर दिए 40 लाख

Fri, 18 May 2018 05:07 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
एक समय गरीबी में ऑटो रिक्शा चलाने वाला यह शख्स 7 साल में अपनी मेहनत के बल पर न केवल करोड़पति बन गया, बल्कि उसने 4 गाड़ियों की नंबर प्लेट के लिए 40 लाख रुपये खर्च कर दिए। सुनने में यह किसी फिल्मी कहानी लगती हो, लेकिन यह एक हकीकत है, जिसके चलते पिंक सिटी जयपुर का यह शख्स शहर के अमीर व्यक्तियों की सूची में शामिल हो गया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

पिता करते थे गाड़ियों के पंक्चर ठीक

2 of 6
37 साल के इस शख्स का नाम है राहुल तनेजा। बचपन में राहुल का जीवन काफी दुशवारियों में गुजरा। राहुल के पिता जीवन यापन करने के लिए गाड़ियों के पंक्चर को सही करते थे। इसके बाद वो शहर में टेम्पो चलाने लगे। हालांकि राहुल ने 11 साल की उम्र में घर छोड़ दिया। उसने अपना खर्चा चलाने के लिए मकर संक्रांति के वक्त पतंग बेची, रक्षाबंधन पर राखियां, दिवाली पर पटाखे व होली पर रंगों को गली-गली में बेचा करता था। 
विज्ञापन

पुलिस से बचने के लिए रात में चलाता था ऑटो

3 of 6
लेकिन इतना सब करने के बाद भी राहुल की पर्याप्त आमदनी नहीं होती थी। दिन में आदर्श नगर स्थित ढाबे पर नौकरी की और रात को ऑटो चलाया। आमदनी बढ़ाने के लिए उसने रात के वक्त 9 से 12 बजे तक ऑटो चलाना शुरू कर दिया। वो इसलिए क्योंकि उसके पास लाइसेंस नहीं था, पुलिस द्वारा बचने के लिए उसने ऐसा किया। राहुल ने कहा कि जब तक उसने रात में ऑटो चलाया, तब तक वो कभी भी पुलिस की पकड़ में नहीं आया। 

ऐसे पलटी किस्मत

4 of 6
राहुल ने खुद बताया कि एक दिन उनकी पर्सनालिटी देखकर मोहल्ले के कुछ लड़कों ने मॉडलिंग की सलाह दी। मॉडलिंग में मिस्टर जयपुर, मिस्टर राजस्थान और मेल ऑफ दी ईयर के टाइटल जीते। इसके बाद उन्हें लगातार शो मिलते चले गए। बाद में इवेंट किए। अब वे वेडिंग्स के इवेंट्स कर रहे हैं। 
विज्ञापन

'1' नंबर से खासा लगाव

5 of 6
राहुल का शुरू से ही एक नंबर से खास लगाव है। उनके मोबाइल और लैंड लाइन के अंतिम सात नंबर और कारों के नंबर भी एक ही हैं। इसी वजह से राहुल की चारों गाड़ियों के नंबर भी 1 है। राहुल का कहना है कि उसे 1 नंबर से खासा लगाव है और उसे जिंदगी में नंबर एक पर ही रहना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2011 में खरीदी थी पहली BMW 5 सीरिज

6 of 6
- फोटो : Amar Ujala
राहुल ने 2011 में सबसे पहले BMW 5 सीरिज खरीदी थी। इस गाड़ी की नंबर प्लेट के लिए तब उसने 10.31 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके एक साल बाद राहुल ने अपनी पत्नी को स्कोडा लॉरा गिफ्ट की थी। इन दोनों गाड़ियों का नंबर 0001 से शुरु होता है। इसके बाद राहुल ने BMW 7 सीरीज की तीसरी गाड़ी और इसी साल 25 मार्च को 1.5 करोड़ की जैगुआर को खरीदा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें