फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन खोलकर आप भी कर सकते हैं शानदार कमाई, जान लीजिए कितना आएगा खर्च

Mon, 01 Nov 2021 12:28 PM IST
सोनू शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
देश में तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। ऐसे में लगता है कि आने वाले समय में डीजल और पेट्रोल से चलने वाली गाड़ियों की संख्या कम हो जाएगी और इसके बदले में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की संख्या बढ़ जाएगी। दरअसल, सरकार ने साल 2030 तक सभी गाड़ियों को इलेक्ट्रिक कर देने का लक्ष्य रखा है। अभी भी देश में लाखों गाड़ियों बिजली या बैटरी की मदद से चल रही हैं। जाहिर है अगर बिजली की मदद से चलने वाली गाड़ियों की संख्या बढ़ रही है तो चार्जिंग स्टेशन की जरूरत तो पड़ेगी ही। जिस तरह से जगह-जगह पेट्रोल पंप खुले हुए हैं, उसी तरह से जगह-जगह इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन खुलने लगेंगे, जब पूरे देश में ऐसी गाड़ियां चलने लगेंगी। ऐसा जरूरी नहीं है कि चार्जिंग स्टेशन सिर्फ सरकार ही बनाएगी, बल्कि आप भी चार्जिंग स्टेशन खोल सकते हैं और कमाई कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अगर आप सोच रहे हैं कि इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन खोलने में करोड़ों रुपये खर्च करने पड़ेंगे, यह हर किसी के बस की बात नहीं, तो आप गलत हैं। कोई भी आम आदमी चार्जिंग स्टेशन खोल सकता है। सरकार इसके लिए सब्सिडी भी देती है। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कॉमर्शियल यानी व्यावसायिक या निजी, किसी भी तरह की जमीन पर आप आसानी से चार्जिंग स्टेशन बनवा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले तो आपको बिजली का कनेक्शन लेना होगा और एक ट्रांसफॉर्मर भी लगवाना होगा। इसके अलावा अच्छी तरह से केबलिंग करवानी होगी। बिजली का कनेक्शन लेने और ट्रांसफॉर्मर लगवाने में लगभग सात लाख रुपे का खर्च आ सकता है, जबकि स्टेशन के इंफ्रास्ट्रक्चर पर करीब तीन लाख रुपये खंर्च हो सकते हैं।  
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन के लिए सबसे ज्यादा खर्च चार्जिंग टावर बनवाने में लगता है। ये टावर दो तरह के होते हैं। पहला एसी और दूसरा डीसी। डीसी चार्जर फास्ट चार्जिंग के लिए होता है। 50 किलोवाट का चार्जर आपको लगभग 15 लाख रुपये में मिल जाएगा। वहीं, एसी चार्जर के लिए भी करीब 1-3 लाख रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। यानी कुल मिलाकर चार्जिंग स्टेशन खोलने में करीब 30-40 लाख रुपये का खर्च आ सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें