फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: पांच साल पुराना बैंक स्टेटमेंट चाहिए तो क्या करें? जान लीजिए इससे जुड़े नियम

Fri, 08 Oct 2021 08:36 AM IST
सोनू शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
एक समय था जब लोगों को हर काम के लिए बैंक के चक्कर लगाने पड़ते थे। चाहे पैसे निकालने हों या जमा करने हों, बैलेंस चेक करना हो या स्टेटमेंट निकलवाना हो, बिना बैंक गए कोई काम हो ही नहीं सकता था। लेकिन अब ऑनलाइन माध्यम से बैंकिंग से जुड़ी ये सारी सुविधाएं लोगों को घर बैठे मिल रही हैं। अब अधिकतर लोगों को बैंक जाने की जरूरत ही महसूस नहीं होती। मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से नया खाता खुलवाने से लेकर किसी के अकाउंट में पैसे भेजने तक का काम हो रहा है। बात अगर अकाउंट स्टेटमेंट की करें तो आप ऑनलाइन माध्यम से ये काम भी घर बैठे कर सकते हैं, लेकिन क्या आपको ये पता है कि अगर ऑनलाइन बैंकिंग से पांच साल पुराना स्टेटमेंट निकालना हो तो क्या करना पड़ेगा? बहुत कम ही लोग इससे जुड़े नियम के बारे में जानते होंगे। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
आमतौर पर किसी को पांच साल पुराने बैंक स्टेटमेंट की जरूरत तो नहीं ही पड़ती है, लेकिन फिर भी कभी जरूरत पड़ गई तो आपको इसके बारे में जानकारी जरूर होनी चाहिए। सबसे पहले तो आप ये जान लें कि इतना पुराना स्टेटमेंट आप ऑनलाइन माध्यम से नहीं निकाल सकते हैं। इसके लिए आपको बैंक जाना पड़ेगा। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अब सवाल उठता है कि आखिर ऑनलाइन माध्यम से कितना पुराना अकाउंट स्टेटमेंट निकाला जा सकता है? बात अगर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई की करें तो ऑनलाइन माध्यम से इसकी वेबसाइट से तीन साल पुराना अकाउंट स्टेटमेंट निकाला जा सकता है। इससे अधिक पुराने की अगर आपको जरूरत है तो आपको संबंधित बैंक से संपर्क करना होगा। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अगर आप ईमेल के जरिये अकाउंट स्टेटमेंट मंगाते हैं तो आपको इसके लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा, लेकिन अगर आपको अकाउंट स्टेटमेंट फिजिकल रूप में चाहिए तो इसके बदले में बैंक में आपसे कुछ चार्ज ले सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें