कुछ साल पहले तक देश में ऐसे बहुत सारे लोग थे, जिनके पास कोई भी बैंक अकाउंट नहीं था। ऐसे में उन्हें कई सरकारी योजनाओं का सही से फायदा नहीं मिल पा रहा था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनधन योजना के जरिये लोगों को इस समस्या से निजात दिला दी। इस योजना का उद्देश्य था कि देश के हर गरीब से गरीब व्यक्ति के पास भी उसका अपना बैंक अकाउंट हो और यह योजना सफल भी हुई। अब देश में ऐसे गिने-चुने लोग ही मिलेंगे, जिनके पास अभी तक कोई बैंक अकाउंट न हो। जनधन बैंक खाते से लोगों को सीधे सुविधाएं मिल रही हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से ऐसा देखने में आ रहा है कि कई लोग अपने जनधन खाते को सेविंग अकाउंट में बदलना चाहते हैं। अब सवाल ये उठता है कि क्या ऐसा संभव है? तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...