आज के समय में भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी है और देश की सबसे बड़ी निवेशक कंपनी भी है। देश के कई शहरों में इसके कार्यालय हैं और इसके एजेंट देशभर में फैले हुए हैं। अब देश में शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा, जो एलआईसी के बारे में नहीं जानता होगा। यह देश की सबसे भरोसेमंद कंपनियों में से एक है और यही वजह है कि लोग एलआईसी में निवेश को ज्यादा सुरक्षित मानते हैं। एलआईसी की किसी पॉलिसी में निवेश काफी फायदेमंद भी माना जाता है। यह लोगों के भविष्य को सुरक्षित करने का काम करता है। आपने भी एलआईसी की किसी न किसी पॉलिसी में निवेश जरूर किया होगा। अगर नहीं किया है तो जरूर करना चाहिए। आज के समय में तो एलआईसी से जुड़े काम भी ऑनलाइन आसानी से हो रहे हैं। आइए जानते हैं ऑनलाइन एलआईसी पॉलिसी का स्टेटस चेक करने के लिए क्या करना होगा?