आज के समय में लोगों की सोच ऐसी हो गई है कि वो कुछ ऐसा बिजनेस करना चाहते हैं, जिसमें तगड़ा मुनाफा हो। पेट्रोल पंप का बिजनेस भी कुछ ऐसा ही है। दरअसल, देश में तेल के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है, लेकिन साथ ही गाड़ियों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब ये तो आप भी जानते हैं कि बिना तेल के गाड़ी चल नहीं सकती है। ऐसे में पेट्रोल पंप का होना तो जरूरी है। ऐसे बहुत से लोग हैं, जो इस बिजनेस में अच्छा खासा पैसा कमा रहे हैं और यह देखकर शायद आपने भी मन में यह इच्छा जागती होगी कि हम भी क्यों न पेट्रोल पंप ही खोल लें। लेकिन यह कहने में जितना आसान लगता है, उतना करने में है नहीं। सभी के लिए पेट्रोल पंप खोल पाना आसान काम नहीं है। चूंकि अधिकतर लोगों को इसके बारे में पता नहीं होता कि पेट्रोल पंप खोलने के लिए आखिर क्या करना पड़ता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं इसके बारे में...