फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरत की खबर: पैरेंट्स की रिटायरमेंट प्लानिंग में आप भी कर सकते हैं मदद, बस करने होंगे ये काम

Mon, 04 Oct 2021 09:02 AM IST
सोनू शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
माता-पिता हमेशा चाहते हैं कि उनके बच्चे काबिल बनें, सही से अपने पैरों पर खड़े हो सकें और इसके लिए वे उन्हें तमाम सुविधाएं देते हैं। लेकिन इस चक्कर में अक्सर उनका अपना भविष्य खतरे में पड़ जाता है। वे बच्चों को अच्छे स्कूल-कॉलेज में पढ़ाने में इतना व्यस्त हो जाते हैं कि खुद के रिटायरमेंट की प्लानिंग ही नहीं कर पाते, जबकि रिटायरमेंट की प्लानिंग बहुत जरूरी होती है। इससे आपका भी भविष्य बेहतर और खुशहाल होता है। हालांकि घर खर्च, बच्चों की उच्च शिक्षा और उनकी शादी वगैरह के लिए माता-पिता बिना आगे की प्लानिंग किए भारी-भरकम लोन तक ले लेते हैं, जो उनके रिटायरमेंट की प्लानिंग पर भी पानी फेर देता है। ऐसे में जब बच्चे अच्छे से पढ़-लिख जाते हैं, अच्छी नौकरी या व्यवसाय करने लगते हैं तो यह उनकी भी जिम्मेदारी बन जाती है कि वे पैरेंट्स की रिटायरमेंट प्लानिंग में मदद करें, लेकिन कैसे? आइए जानते हैं इसके बारे में... 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अगर आप अपने पैरेंट्स को बेहतर रिटायरमेंट लाइफ देना चाहते हैं तो यह सबसे जरूरी है कि आप उनके वित्तीय बोझ को साझा करें। इसकी शुरुआत आप उच्च शिक्षा से कर सकते हैं। आप चाहें तो ज्वाइंट एजुकेशन लोन ले सकते हैं, जिसमें माता-पिता को को-बॉरोअर बनाना पड़ेगा। एक बार आपका कोर्स पूरा हो जाए और नौकरी करने लगें तो आप खुद कर्ज को उतार सकते हैं। ऐसे में माता-पिता पर अधिक वित्तीय बोझ नहीं होगा और वे आराम से अपने रिटायरमेंट की प्लानिंग कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अगर आप नौकरी करते हैं और माता-पिता के साथ ही रहते हैं तो बेहतर होगा कि आप घर खर्च में हाथ बंटाएं। इससे आपके माता-पिता को रिटायरमेंट के लिए बचत करने में मदद मिलेगी। आप घर खर्च, जैसे कि घर का किराया आदि में हाथ बंटाकर टैक्स भी बचा सकते हैं।  
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अगर आपके माता-पिता कहीं किराये के मकान में रहते हैं और उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है तो बेहतर होगा कि आप उनसे बात करके किसी बड़े घर के बजाय छोटे घर में शिफ्ट हो जाएं। इससे पैसों की बचत होगी और उन पैसों को माता-पिता अपने रिटायरमेंट की प्लानिंग के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें