फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल की कीमत में बेतहाशा वृद्धि, लेकिन पेट्रोल पंप पर आपको फ्री में मिलती हैं ये नौ सुविधाएं

Fri, 05 Mar 2021 01:17 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
पेट्रोल पंप पर आपको फ्री में मिलती हैं ये सुविधाएं - फोटो : pixabay
पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। कुछ राज्यों में कई वजहों से पेट्रोल की कीमत अब 100 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है। आम लोग और विपक्ष इसका विरोध कर रहे हैं। लगातार ईंधन की कीमतें बढ़ने से ट्रांसपोर्टेशन खर्च भी बढ़ रहा है, इसका असर सब्जियों के दाम समेत कई और चीजों पर भी पड़ रहा है। पेट्रोल पंप हर खास और आम आदमी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है। ऐसा कोई व्यक्ति नहीं जो पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर न गया हो। पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए आपकी जेब में पैसा होना चाहिए।

लेकिन क्या आपको मालूम है कि पेट्रोल पंप पर कुछ ऐसी सुविधाएं भी हैं, जो बिलकुल फ्री में मिलती हैं। अगर यह सर्विस देश के किसी भी पंप पर न मिले तो आप इसके लिए शिकायत कर सकते हैं। इतना ही नहीं अगर आपकी शिकायत सही पाई गई तो फिर उस पेट्रोल पंप पर जुर्माना लग सकता है और साथ ही लाइसेंस भी कैंसिल हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको इन मुफ्त सुविधाओं के बारे में बताने जा रहे हैं और साथ ही इसकी भी जानकारी देंगे कि आप शिकायत कहां से दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
पीने के लिए शुद्ध पानी - फोटो : pixabay
पीने के लिए शुद्ध पानी
पेट्रोल पंप डीलर को अपने पंप पर आम लोगों की सुविधा के लिए निशुल्क पीने के पानी की सुविधा देनी होती है। इसके लिए पेट्रोल पंप डीलर को आरओ मशीन, वॉटर कूलर और पानी का कनेक्शन खुद से लगवाना होगा। अगर किसी पंप पर पीने के पानी की सुविधा न मिलें तो इसके लिए भी तेल मार्केटिंग कंपनी से शिकायत कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 11
इमरजेंसी में कर सकते हैं फोन कॉल - फोटो : pixabay
इमरजेंसी में कर सकते हैं फोन कॉल
अगर आप रास्ते में किसी परेशानी में फंस जाएं और मोबाइल फोन की सुविधा न हो, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप किसी भी पेट्रोल पंप पर जाकर के किसी एक नंबर पर कॉल कर सकते हैं। इसके लिए पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारी या फिर मैनेजर आपसे मना नहीं कर सकता है। यह सुविधा भी पेट्रोल पंप पर फ्री में मिलती है। 

4 of 11
शौचालय की सुविधा - फोटो : Pixabay
शौचालय की सुविधा
पेट्रोल पंप पर साफ व स्वच्छ शौचालय की सुविधा लोगों को मिलती है। इसका प्रयोग करने के लिए आपको कोई नहीं रोक सकता है। अगर पेट्रोल पंप पर गंदे और टूटे शौचालय हैं, तो इसकी शिकायत आप तेल कंपनी से कर सकते हैं।  

यह भी पढ़ें: काम की खबर: सस्ते में सोना बेच रही है सरकार, निवेश करने का आखिरी दिन आज
 
विज्ञापन

5 of 11
फर्स्ट एड बॉक्स - फोटो : pixabay
होनी चाहिए फर्स्ट एड बॉक्स की सुविधा
हर पेट्रोल पंप पर एक फर्स्ट एड बॉक्स की सुविधा होनी चाहिए, ताकि आम जनता जरूरत पड़ने पर इनका इस्तेमाल कर सके। इस बॉक्स में जीवनक्षक दवाएं और मरहम-पट्टी होनी चाहिए। इसके साथ ही सभी दवाइयों पर एक्सपायरी डेट भी लिखी होनी चाहिए। इस बॉक्स में दवाएं पुरानी नहीं होनी चाहिए। अगर पेट्रोल पंप आपकी मांग पर फर्स्ट एड बॉक्स देना मना कर दे तो इसकी लिखित शिकायत कर सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 11
तेल की क्वालिटी व क्वांटिटी जानने का अधिकार - फोटो : iStock
तेल की क्वालिटी व क्वांटिटी जानने का अधिकार
इसके अतिरिक्त ग्राहकों को पेट्रोल और डीजल की क्वालिटी और क्वांटिटी जानने का भी पूरा अधिकार है। पेट्रोल पंप मालिकों को इसके लिए व्यवस्था करनी होती है। ऐसा ना होने पर भी आप शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 
विज्ञापन

7 of 11
कंपनी का नाम व कॉन्टैक्ट नंबर लिखना भी अनिवार्य  - फोटो : अमर उजाला
कंपनी का नाम व कॉन्टैक्ट नंबर लिखना भी अनिवार्य 
पेट्रोल पंप के मालिक के लिए पेट्रोलियम कंपनी का नाम और कॉन्टैक्ट नंबर लिखकर टांगना अनिवार्य होता है। इसके माध्यम से ग्राहकों को पेट्रोल पंप मालिक या संबंधित कंपनी से संपर्क करने की सुविधा मिलती है। 

8 of 11
खुलने व बंद होने का समय बताना भी है जरूरी - फोटो : iStock
खुलने व बंद होने का समय बताना भी है जरूरी
हर पेट्रोल पंप पर उसके खुलने और बंद होने के समय का नोटिस टंगा होना चाहिए। इसके साथ ही पेट्रोल पंप किस दिन बंद रहेगा, इसकी जानकारी भी देना अनिवार्य है। 

9 of 11
पेट्रोल व डीजल का बिल पाने का अधिकार - फोटो : पीटीआई
पेट्रोल व डीजल का बिल पाने का अधिकार
पेट्रोल पंप में पेट्रोल व डीजल भरवाने पर आपके पास बिल पाने का पूरा अधिकार है। अगर किसी कारण से पेट्रोल पंप मालिक या उसका एजेंट आपको बिल देने से इनकार करता है, तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। 

10 of 11
गाड़ी के पहियों में हवा भरना - फोटो : pixabay
गाड़ी के पहियों में हवा भरना
सभी पेट्रोल पंप पर गाड़ियों में हवा भरने की सुविधा देना अनिवार्य है। इसके लिए पेट्रोल पंप डीलर को अपने पंप पर हवा भरने वाली इलेक्ट्रोनिक मशीन और गाड़ियों में हवा भरने वाले वाले व्यक्ति को नियुक्त करना भी जरूरी है। एक बात और कि इस सर्विस के लिए पेट्रोल पंप मालिक या फिर नियुक्त व्यक्ति आपसे पैसा नहीं मांग सकते हैं। यह सुविधा निशुल्क लोगों को दी जाएगी। अगर कोई पंप इसके लिए पैसे मांगता है तो फिर उसके खिलाफ संबंधित तेल कंपनी को शिकायत की जा सकती है। 
विज्ञापन

11 of 11
दर्ज करा सकते हैं शिकायत - फोटो : iStock
ऐसे दर्ज करा सकते हैं शिकायत
हर पेट्रोल पंप में शिकायती बॉक्स या रजिस्टर रखना होता है, ताकि ग्राहक उसमें अपनी शिकायत दर्ज करा सकें। अगर आपको पेट्रोल पंप पर ऊपर बताई गई कोई सुविधा नहीं मिलती है, तो आप सेंट्रलाइज्ड पब्लिक ग्रीवेंस रिड्रेस एंड मॉनिटरिंग सिस्टम के पोर्टल यानी https://pgportal.gov.in/  पर जाकर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें