फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन देशों में मिलता है सबसे सस्ता सोना, भारत से 15 फीसदी तक कम हैं दाम

Mon, 26 Oct 2020 11:41 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
इन देशों में मिलता है सबसे सस्ता सोना - फोटो : pixabay
सोना एक ऐसी धातु है, जिसका ज्यादा से ज्यादा भंडारण दुनिया का लगभग हर देश करना चाहता है। सदियों के लोग सोने की ओर आकर्षित होते आ रहे हैं। आम जनता के साथ-साथ सोना निवेशकों को भी आकर्षित करता है। भारत में इस साल वैश्विक स्तर के अनुरूप सोने की कीमतें 25 फीसदी बढ़ी हैं। व्यापक रूप से मुद्रास्फीति और मुद्रा में आई गिरावट के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। ऐसे में हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको भारत के मुकाबले करीब 15 फीसदी सस्ता सोना मिलता है। आइए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
सोना - फोटो : pixabay
दुबई 
बात जब सस्ता और अच्छा सोना खरीदने की आती है, तो हर किसी के दिमाग में दुबई का नाम आता है। अक्सर लोग दुबई जाते हैं, तो वहां से सोना जरूर खरीदकर आते हैं। मालूम हो कि वहां दिएरा नाम की एक जगह है, जहां गोल्ड साउक एरिया गोल्ड शॉपिंग का हब माना जाता है। इसके साथ ही जोयलुकास, गोल्ड एंव डायमंड पार्क और मालाबार गोल्ड जैसे कुछ बाजारों में भी आपको आसानी से कम कीमत में सोना मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
सोना - फोटो : pixabay
थाईलैंड 
दुबई के बाद आपको थाईलैंड में सस्ता सोना मिल जाएगा। थाईलैंड के बैंकॉक में आप कम कीमत में अच्छी क्वालिटी का सोना खरीद सकते हैं। यहां आपको बहुत कम मार्जिन में गोल्ड मिल जाता है और साथ ही अच्छी वैरायटी भी होती है। थाईलैंड के चाइना टाउन में यावोरात रोड सोना खरीदने के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। 

4 of 6
सोना - फोटो : pixabay
हांगकांग 
हांगकांग में भी खरीदारों के लिए बड़ी संख्या में सोने की दुकानें मिल जाएंगी। दुनियाभर में अपने शॉपिंग हब के लिए मशहूर हांगकांग में सोना बेहद कम कीमत पर मिलता है। मालूम हो कि यह विश्व का सबसे एक्टिव गोल्ड ट्रेडिंग मार्केट में से एक है। 
विज्ञापन

5 of 6
सोना - फोटो : pixabay
स्विट्जरलैंड 
स्विट्जरलैंड के गोल्ड डिजाइन विश्वभर में फेमस हैं। यह पूरी दुनिया में अपने डिजाइनर घड़ियों के लिए काफी मशहूर है। इस देश में सोने का अच्छा कारोबार होता है। स्विटजरलैंड के ज्यूरिख शहर में लोगों को अच्छा और बेहतर सोना मिल सकता है। यहां हैंडमेड डिजाइनर गहनों के साथ आपको काफी वैरायटी मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोना - फोटो : pixabay
भारत
भारत में सोना सदियों से लोगों को आकर्षित करता आया है। दिवाली और धनतेरस का त्योहार निकट है। इन मौकों पर यहां के बाजारों की रौनक अलग ही होती है। भारत के केरल राज्य में सोना सस्ता मिल जाता है। केरल के कोचिन में मालाबार गोल्ड, भीमा ज्वेल्स, जोयलुकास जैसे कुछ जगहों से आपको कम कीमत में सोने खरीदने का मौका मिल सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें