फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2024: वित्त मंत्रालय से राष्ट्रपति भवन और संसद तक, तस्वीरों में देखें बजट के दौरान सीतारमण का अंदाज

Tue, 23 Jul 2024 11:08 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नरेंद्र मोदी की अगुवाई में गठित नई सरकार का पहला बजट 23 जुलाई यानी आज पेश किया। सीतारमण 31 मई, 2019 को नरेंद्र मोदी सरकार में पहली बार वित्त मंत्री बनी थीं। वह देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं। आज लगातार सातवीं बार बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाया। आइए उनका खास अंदाज तस्वीरों में देखें। 
विज्ञापन
1 of 10
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : पीटीआई
मानसून का संसद सत्र सोमवार 22 जुलाई से शुरू हो चुका है। इसी क्रम में, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नरेंद्र मोदी की अगुवाई में गठित नई सरकार का पहला बजट 23 जुलाई यानी आज पेश किया। वह 31 मई, 2019 को नरेंद्र मोदी सरकार में पहली बार वित्त मंत्री बनी थीं। वह देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं। आज लगातार सातवीं बार बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाया।

बता दें, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे मोदी 3.0 का पहला केंद्रीय बजट पेश किया। 

आइए वित्त मंत्रालय से राष्ट्रपति भवन और संसद तक सीतारमण का  खास अंदाज तस्वीरों में देखें। 
विज्ञापन

वित्त मंत्रालय में इस अंदाज में दिखीं सीतारमण

2 of 10
कार से उतरतीं निर्मला सीतारमण - फोटो : पीटीआई
सबसे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह करीब आठ बजकर 40 मिनट पर अपने घर से निकलकर नॉर्थ ब्लॉक स्थित वित्त मंत्रालय पहुंचीं।
विज्ञापन

इस बार पहनी इस रंग की साड़ी

3 of 10
सीतारमण - फोटो : पीटीआई
यहां वह एक अलग उत्साह में दिखीं। जहां एक फरवरी को पेश किए अंतरिम बजट में वित्त मंत्री ने नीले रंग की हैंडलूम साड़ी पहनी थी। वहीं, इस बार वे सफेद रंग की साड़ी में नजर आईं। 

टैबलेट के साथ नजर आईं वित्त मंत्री

4 of 10
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : अमर उजाला
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त मंत्रालय के बाहर आकर पत्रकारों को बजट टैबलेट के साथ पहली तस्वीर दी।
विज्ञापन

ये अधिकारी साथ रहे मौजूद

5 of 10
अधिकारियों के साथ निर्मला सीतारमण। - फोटो : पीटीआई
इस दौरान वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और वित्त विभाग के अन्य शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रपति मुर्मू से मिलीं वित्त मंत्री

6 of 10
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ वित्त मंत्री व अन्य अधिकारी। - फोटो : एएनआई
संसद में सुबह 11 बजे बजट पेश किए जाने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। 
 
विज्ञापन

राष्ट्रहित में आएगा बजट: पंकज चौधरी

7 of 10
निर्मला सीतारमण पंकज चौधरी व अन्य अधिकारियों के साथ। - फोटो : पीटीआई
केंद्रीय बजट 2024 पेश होने से पहले वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा था, 'प्रधानमंत्री मोदी का जो मंत्र है-सबका साथ सबका विकास...आपने देखा है कि बजट राष्ट्रहित में आता है और इसी प्रकार से यह बजट आएगा।'

राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद संसद भवन पहुंचीं वित्त मंत्री

8 of 10
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : पीटीआई
सुबह 10 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्यमंत्री पकंज चौधरी ने बजट के साथ संसद में एंट्री ली। वित्त मंत्री मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करने के लिए अपनी टीम के साथ संसद पहुंचीं।
 

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का रोडमैप

9 of 10
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : पीटीआई
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में बजट पेश किया। माना जा रहा है कि ये बजट 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का रोडमैप है। 
विज्ञापन

कई बड़े एलान किए

10 of 10
सदन में बजट पेश करतीं वित्त मंत्री सीतारमण - फोटो : एएनआई
वित्त मंत्री ने इस बजट में किसानों, युवाओं, नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़े एलान किए गए हैं। बजट को लेकर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा कि आम बजट अमृतकाल का महत्वपूर्ण बजट है। यह पांच साल के लिए हमारी दिशा तय करने के साथ ही 2047 तक विकसित भारत की आधारशिला रखेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें