फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 75 कंपनियां आपको दे सकती हैं 1.1 लाख करोड़ रुपये, ऐसे उठाएं लाभ

Fri, 12 Apr 2019 10:38 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई की शीर्ष 500 कंपनियों में से 75 कंपनियां लोगों को 1.10 लाख करोड़ रुपये दे सकती हैं। इस बात का खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ। ये लाभ शेयरधारकों को लाभांश या पुनर्खरीद के जरिये मुलेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
बता दें कि परामर्श देने वाली कंपनी इंस्टिट्यूशनल इंवेस्टर एडवाइजरी सर्विसेज इंडिया ने इन 500 कंपनियों के पिछले वित्त वर्ष के परिणाम का अध्ययन कर यह निष्कर्ष निकाला है। कंपनी ने पिछले साल की रिपोर्ट में 92 कंपनियों की पहचान की थी जो 34 हजार करोड़ रुपये लाभांश दे सकती थीं।    
विज्ञापन

3 of 5
रिपोर्ट में कहा गया है कि, 'यह 1.10 लाख करोड़ रुपये 75 कंपनियों के कर बाद मुनाफे के बराबर है और यह पिछले वित्त वर्ष में लाभांश के तौर पर दिये गये 62,100 करोड़ रुपये से इतर है।'

4 of 5
- फोटो : Getty Images
इसके साथ ही आपको बता दें कि अगर ये कंपनियां इस रकम को अपने शेयरधारकों को बांटने का फैसला लेती हैं तो डिविडेंड यील्ड के तौर पर यह 5.2 फीसदी बनता है, जो मौजूदा डिविडेंड यील्ड की तुलना में ज्यादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
money
इस सूचि में इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, एमओआईएल, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड, भारत हेवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया लिमिटेड की कुल डिविडेंड यील्ड 15 फीसदी से भी अधिक है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें