फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लांच हुई नई पॉलिसी, बच्चों के नाम 206 रुपये निवेश कर पाएं 27 लाख रुपये

Wed, 10 Apr 2019 11:06 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा और उच्च जीवन प्रदान करने के लिए मां बाप हर संभव प्रयास करते हैं। लेकिन महंगाई के इस दौर में अपने बच्चों की हर इच्छा पूरी करना आसान नहीं है। ऐसे में लाइफ इंश्योरेंस कंपनी यानी एलआईसी ने एक नया प्लान लांच किया है।

इस प्लान से आप ना सिर्फ अपने बच्चों को बेहतर और सुरक्षित भविष्य प्रदान कर सकेंगे, बल्कि उनकी हर इच्छा भी पूरी कर सकेंगे। इस प्लान का नाम है 'न्यू चिल्ड्रंस मनी बैंक प्लान 832'।

 

विज्ञापन

2 of 5
बच्चे

25 वर्ष पूरे होने पर मिलेगा पैसा

इस पॉलिसी का पैसा बच्चे की उम्र 25 साल पूरी होने के बाद मिलेगा। उदाहरण के तौर पर अगर आपके बच्चे की उम्र 12 साल है तो यह पॉलिसी 13 साल बाद मैच्योर होगी। वहीं अगर बच्चे की उम्र पांच साल है तो फिर पॉलिसी 20 साल बाद मैच्योर होगी। अगर आप 14 लाख रुपये की पॉलिसी लेते हैं तो फिर आपको लगभग 27 लाख रुपये मिलेंगे। 

 

विज्ञापन

3 of 5

ये है पॉलिसी की खास बात

एलआईसी की इस नई पॉलिसी की सबसे खास बात ये है कि इसके तहत आपको रोजाना मात्र 206 रुपये निवेश करने होंगे। इतना ही नहीं, पॉलिसी में प्रवेश की न्यूनतम आयु शून्य वर्ष और अधिकतम आयु 12 वर्ष है।

पॉलिसी के तहत रोजाना 206 रुपये निवेश कर आपके पास 27 लाख रुपये का फंड इकट्ठा हो जाएगा। इस फंड को आप अपने बच्चे के भविष्य के लिए रख सकते हैं या उनकी पढ़ाई पर भी खर्च कर सकते हैं। 

 

4 of 5

भुगतान से जुड़ी अहम जानकारी

एलआईसी की पॉलिसी के तहत आपको भुगतान का विकल्प भी मिलेगा। राशि का भुगतान आप सालाना, छह महीने पर, तीन महीने पर, या हर महीने कर सकते हैं। इसकी न्यूनतम बीमा राशि एक लाख रुपये है। वहीं अधिकतम बीमा राशि की कोई सीमा नहीं है।    

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5

प्रीमियम की राशि

पॉलिसी के तहत आपको सालाना 77,334 रुपये देने होंगे। अगर आप छह महीने बाद प्रीमियम की राशि का भुगतान करना चाहते हैं तो आपको 39,086 रुपये की राशि देनी होगी। वहीं तीन महीने और मंथली प्रीमियम का भुगतान करने वालों को क्रमश: 19,750 और 6,584 रुपये देने होंगे। यह पहले साल की प्रीमियम राशि है। आपको प्रीमियम का भुगतान 12 साल तक करना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें