फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7वें वेतन आयोग की कमाई से इन 10 शेयरों में निवेश कर कमा सकते हैं लाभ

Wed, 29 Jun 2016 06:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
वोल्टास
सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लेकर लंबे समय से हो रहा इंतजार समाप्त हो गया है। केंद्रीय कैबिनेट ने वेतन में 23 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी को मंजूरी दे दी है। बैठक में बढ़े वेतन को जुलाई से देने पर सहमति बनी, जबकि सिफारिशें 1 जनवरी 2016 से लागू मानी जाएंगी। अब इसके बाद जाहिर है केंद्रीय कर्मचारियों को वेतन एरियर के साथ बढ़कर मिलेगा। इस मौके पर वह अगर इन 10 शेयरों पर पैसा लगाएं तो मुनाफा कमा सकते हैं।

वोल्टास
कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक खासकर ऐसी बनाने वाली टाटा की उपक्रम वोल्टास लिमिटेड में अगर 12 महीने का समय लेकर निवेश किया जाए तो एंजेल ब्रोकिंग के अनुसार इसके दाम 407 तक पहुंच सकते हैं। अभी ये शेयर 319.95 पैसे के करीब कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन

इन 10 शेयरों में निवेश कर कमा सकते हैं लाभ

2 of 10
सियाराम सिल्क मिल्स
सियाराम सिल्क मिल्स 

सियाराम सिल्क मिल्स पर सेंट्रम ब्रोकिंग ने अगले बारह माह का लक्ष्य 1265 रुपए पहुंचने का लक्ष्य रखा है। सियाराम वर्षों से फैब्रिक के कारोबार में अग्रसर है और अब वह रेडीमेड गार्मेंट के बिजनेस में भी बढ़ रही है। अभी सियाराम का शेयर 1128 रुपए पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन

इन 10 शेयरों में निवेश कर कमा सकते हैं लाभ

3 of 10
ब्लू स्टार
ब्लू स्टार ब्लू स्टार एयर कंडिशनर बनाने वाली भारत की अग्रणी कंपनी है। भारत में एयर कंडिशनर बाजार अच्छा खासा है और एयर कं‌डिशनर की मांग दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए एंजेल ब्रोकिंग ने ब्लू स्टार का अगले 12 महीने का लक्ष्य 495 रुपए बनाकर चलने की बात कही है। अभी ये शेयर 435.70 पर कारोबार कर रहा है।

इन 10 शेयरों में निवेश कर कमा सकते हैं लाभ

4 of 10
बजाज इलेक्ट्रिकल्स
बजाज इलेक्ट्रिकल्स  बजाज ग्रुप की कंपनी बजाज इलेक्ट्रिकल्स छोटे होम एप्लाइंसेस बनाती है। एंजेल ब्रोकिंग ने निवेशकों को 12 माह का लक्ष्य 268 रुपए मानकर निवेश करने की सलाह दी है। अभी ये शेयर 229.35 पर कारोबार कर रहा है। लेक्ट्रिकल्स छोटे होम एप्लाइंसेस बनाने वाली कंपनियों में ये चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन

इन 10 शेयरों में निवेश कर कमा सकते हैं लाभ

5 of 10
अरव‌िंद
अरविंद
उपभोक्ता आधारित बिजनेस में दिन पर दिन बढ़ोतरी के बीच सीएलएस ए ने अरविंद के शेयर का लक्ष्य 366 रुपए बनाकर निवेश की सलाह दी है। वहीं ग्लोबल इंन्वेस्टमेंट का कहना है कि अरविंद देश की सबसे तेजी से बढ़ने वाली कंपनियों में से एक है। अरविंद का शेयर आज 327 पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन

इन 10 शेयरों में निवेश कर कमा सकते हैं लाभ

6 of 10
रेडिको खेतान
रेडिको खेतान एंजेल ब्रोकिंग ने रेडिको खेतान को अगले 12 माह के लिए 125 का लक्ष्य बनाकर निवेश करने की सलाह दी है। रेडिको खेतान देश की अग्रणी लिकर निर्माता है। रेडिको खेतान आने वाले सालों ज्यादा मुनाफा कमा सकती है। शेयर बाजार में ये शेयर 95.95 रुपए पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन

इन 10 शेयरों में निवेश कर कमा सकते हैं लाभ

7 of 10
मह‌िंद्रा
महिंद्रा एंड महिंद्रा  देश की नंबर एक वाहन निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा में अगले 12 माह को 1515 रुपए का लक्ष्य बनाकर ड्यूच बैंक ने निवेश करने की सलाह दी है। विदेशियों के साथ देसी‌ निवेशकों की ऑटो सेक्टर के शेयरों में ये शेयर पहली पसंद बना हुआ है। शेयर बाजार में ये शेयर 1417.10 पैसे पर कारोबार रहा था।

इन 10 शेयरों में निवेश कर कमा सकते हैं लाभ

8 of 10
ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज
ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज बिस्कुट बनाने के लिए मशहूर ब्रिटानिया पर प्रभुदास लीलाधर ने 3115 रुपए लक्ष्य बनाकर निवेश करने की सलाह दी है। पिछले वर्ष इस कंपनी के शेयर में 13 फीसद का उछाल देखा गया था। जानकारों का मानना है कि उसे पतंजलि के ब‌िस्‍कुट आने के बाद कड़ी टक्‍कर मिल रही है लेकिन फिर भी वह अपनी बाजार में पकड़ बनाए रखेगी। ब्रिटेनिया आज शेयर बाजार पर 2771.15 रुपए पर कारोबार कर रहा है।

इन 10 शेयरों में निवेश कर कमा सकते हैं लाभ

9 of 10
इमामी
इमामी क्रेडिट स्‍विस ने इमामी पर अगले 12 माह में लक्ष्य 1210 रुपए बनाकर निवेश करने की सलाह दी है। इमामी से अपने प्रोडक्ट्स की बदौलत मजबूत ग्रोथ की उम्मीद की जा रही है। जानकार मानते हैं कि गर्मियों ठंडे तेल और पाउडर की मांग बढे़गी। इमामी शेयर बाजार में आज 1090.80 रुपए पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन

इन 10 शेयरों में निवेश कर कमा सकते हैं लाभ

10 of 10
हीरो
हीरो मोटोकॉर्प  दो पहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने एमओएसएल के रिटेल रिसर्च हेड धर्मेश कांत ने अगले 12 माह के लिए लक्ष्य 3305 रुपए बनाकर निवेश करने की सलाह दी है। जानकार मानते हैं कि दो पहिया की मांग के सा‌‌थ ही हीरो का शेयर भी चढ़ेगा। हीरो का शेयर आज 3145  रुपए पर करोबार कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें