फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक सर्विस चार्ज: मिनिमम बैलेंस से लेकर ATM के इस्तेमाल तक, ग्राहकों से इतने पैसे वसूलते हैं बैंक

Wed, 26 May 2021 01:02 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बैंक आपसे एसएमएस सुविधा पर, मिनिमम बैलेंस पर, एटीएम व चेक का इस्तेमाल करने पर पैसे वसूलते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बैंक सर्विस चार्ज - फोटो : iStock
ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बैंक कई तरह की सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। लेकिन अगर आप ऐसा सोचते हैं कि एसएमएस सुविधा पर, मिनिमम बैलेंस पर, एटीएम व चेक का इस्तेमाल करने पर बैंक आपसे पैसे नहीं वसूलता हैं, तो यह गलत है। कई ऐसी बैंकिंग सुविधाएं हैं, जिनका इस्तेमाल हर ग्राहक करता है और यह मुफ्त नहीं है। इनके लिए ग्राहकों से पैसे वसूले जाते हैं। आइए जानते हैं शीर्ष बैंकों द्वारा लगाए गए शुल्कों के बारे में।

नकद लेनदेन
बैंक बचत खाते में नकद लेनदेन की संख्या को प्रति माह तीन से पांच तक सीमित करते हैं और यदि आप इस संख्या या राशि से अधिक का लेनदेन करते हैं तो आपसे शुल्क लिया जाता है। एक्सिस बैंक एक महीने में चार मुफ्त लेनदेन या दो लाख रुपये तक की नकद निकासी की सुविधा मुफ्त देता है। इस सीमा का उल्लंघन होने पर, बैंक शुल्क वसूल करता है। एक मई से, लिमिट से अधिक प्रत्येक 1,000 रुपये की निकासी के लिए, बचत खाते से 10 रुपये या 150 रुपये का भुगतान करना होता है।
विज्ञापन

2 of 5
बैंक सर्विस चार्ज - फोटो : पीटीआई
फ्री नहीं है एटीएम का इस्तेमाल करना
आमतौर पर ग्राहकों के लिए एक माह में एटीएम के जरिए पांच लेनदेन बिल्कुल मुफ्त होते हैं। इसके साथ ही किसी अन्य बैंक के एटीएम से तीन लेनदेन और मुफ्ट दिए जाते हैं। अगर आप एक माह में एटीएम के जरिए इस लिमिट से ज्यादा लेनदेन करते हैं, तो बैंक आपसे शुल्क वसूल सकते हैं। यह चार्ज 20 रुपये से 50 रुपये तक हो सकता है। 

एटीएम लेनदेन फेल होने पर इतना लगता है चार्ज
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कहा है कि बैंक विफल लेनदेन के लिए ग्राहकों से शुल्क नहीं ले सकते हैं। लेकिन आपके खाते में अपर्याप्त राशि के कारण अगर एटीएम लेनदेन विफल हो जाता है, तो इसके लिए बैंक शुल्क लेते हैं। एसबीआई अपर्याप्त बैलेंस के कारण लेनदेन फेल होने पर 20 रुपये के साथ जीएसटी वसूलता है। एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा, यस बैंक प्रति लेनदेन पर 25 रुपये चार्ज करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बैंक सर्विस चार्ज - फोटो : pixabay
मिनिमम बैलेंस पर भी लगता है चार्ज
सभी बैंकों द्वारा बचत खाते में मिनिमम बैलेंस तय किया जाता है। खाते में न्यूनतम जमा राशि बरकरार न रखे जाने पर ग्राहकों पर जुर्माना लगता है। आईसीआईसीआई बैंक के मेट्रो और शहरी शाखाओं के ग्राहकों के लिए में 10,000 का न्यूनतम बैंलेंस (एमएबी) और अर्ध-शहरी और ग्रामीण शाखाओं के बचत खातों में 5,000 रुपये का न्यूनतम बैंलेंस अनिवार्य है। यदि औसत न्यूनतम राशि नहीं रखी जाती है, तो बैंक 100 रुपये के साथ आवश्यक एमएबी में कमी का पांच फीसदी जुर्माना लगाते हैं।

हालांकि कोविड-19 महामारी के बीच, मार्च 2020 में, एसबीआई ने बचत खाताधारकों से न्यूनतम शेष राशि न रखने के लिए शुल्क लेना समाप्त कर दिया था और इसने एसएमएस शुल्क भी माफ कर दिया था। इससे पहले, एसबीआई बचत खाताधारकों को मेट्रो, अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में क्रमशः 3000 रुपये, 2000 रुपये और 1000 रुपये का औसत मासिक बैलेंस बनाए रखना पड़ता था। बैंक औसत मासिक बैलेंस न रखने पर पांच रुपये से 15 रुपये तक का जुर्माना और टैक्स वसूलता था।

एटीएम कार्ड खो जाने पर भी लगता है चार्ज
वहीं अगर ग्राहकों से उनका एटीएम कार्ड खो जाता है, तो भी बैंक उनसे पैसे वसूलता है। नए कार्ड के लिए आपको 50 रुपये से 500 रुपये भरने पड़ सकते हैं। इसके साथ ही, एटीएम पिन भूल जाने पर भी आपसे पैसे वसूले जा सकते हैं। नया एटीएम पिन सेट करते वक्त पर आपसे ये रकम वसूली जाएगी। 

4 of 5
बैंक सर्विस चार्ज - फोटो : iStock
चेक बाउंस होने पर देने होंगे इतने पैसे
चेक बाउंस होने पर भी ग्राहकों से पैसा वसूला जाता है। अगर आपका चेक बाउंस होता है, तो आपको 100 रुपये से 150 रुपये का भुगतान करना पड़ा सकता है। साथ ही आरबीआई एक लाख रुपये से अधिक के चेक की स्पीड क्लियरिंग के लिए बैंकों को 150 रुपये प्रति चेक से अधिक चार्ज करने की अनुमति नहीं देता है।

SMS अलर्ट सुविधा के लिए वसूले जाते हैं इतने पैसे
सुरक्षित बैंकिंग के लिए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे एसएमएस अलर्ट सुविधा लें ताकि उनके बैंक खाते से किए गए लेनदेन की जानकारी उन्हें तुरंत मिल जाए। लेकिन इसके लिए भी बैंक ग्राहकों से पैसे वसूलते हैं। एक जुलाई से एक्सिस बैंक (ओटीपी और प्रचार संदेशों को छोड़कर) हर महीने पांच रुपये का एक फ्लैट शुल्क चार्ज करने के बजाय, प्रत्येक एसएमएस अलर्ट के लिए 25 पैसे चार्ज करेगा। बैंक अधिकतम 25 रुपये प्रति माह वसूलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैंक सर्विस चार्ज - फोटो : pixabay
डॉक्यूमेंटेशन
बैंक वित्तीय वर्ष में एक बार वार्षिक खाता विवरण प्रदान करते हैं। लेकिन अगर आप बैंक से डुप्लीकेट पासबुक या कोई अन्य स्टेटमेंट लेते हैं, तो आपको 50 रुपये से 150 रुपये भरने पड़ सकते हैं। अगर आप शाखा में आवेदन करते हैं तो आईसीआईसीआई बैंक प्रति डुप्लीकेट स्टेटमेंट के 100 रुपये लेता है। हालांकि अटेस्टेशन के लिए भी आपसे पैसे वसूले जा सकते हैं। एसबीआई इसके लिए ग्राहकों से 150 रुपये लता है। 

आईएमपीएस फंड ट्रांसफर
हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) और रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) सुविधा को ग्राहकों के लिए मुफ्त कर दिया था। लेकिन तत्काल भुगतान सेवा (IMPS) पर अभी भी शुल्क लगता  है। चार्ज ट्रांसफर की जा रही राशि पर निर्भर करता है। यह आमतौर पर यह एक रुपये से 25 रुपये के बीच होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें