फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: इन तरीकों से लोगों के खातों से अपने आप गायब हो रहे हैं पैसे

Sun, 04 Aug 2019 10:30 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
देश में कई लोग कैशलेस सिस्टम को अपना रहे हैं और पेमेंट के लिए डेबिट व क्रेडिट कार्ड का उपयेग कर रहे हैं। लेकिन सवाल ये है कि नेटबैंकिंग जैसे लेनदेन के अन्य डिजिटल तरीके सुरक्षित हैं भी या नहीं। अगर आपने डेबिट व क्रेडिट कार्ड का सही से इस्तेमाल नहीं किया तो आपको इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है और आपका बैंक खाता खाली भी हो सकता है। भारत में लगातार बढ़ रही बैंक धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए बैंक समय-समय पर अपने ग्राहकों को चेतावनी भी देते आए हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।  
विज्ञापन

2 of 7
पब्लिक डिवाइस, ओपन नेटवर्क और फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल करने पर आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती हैं। इनका इस्तेमाल करने पर आपकी निजी जानकारी लीक होने का खतरा रहता है और आपका बैंक खाता खाली हो सकता है।  
विज्ञापन

3 of 7
इतना ही नहीं, आपको अपने बैंक खाते और नेट बैंकिंग की जानकारी फोन में सेव करके नहीं रखनी चाहिए। अगर आप अपने फोन में बैंक खाता नंबर, पासवर्ड, एटीएम कार्ड या कोई अन्य जानकारी की तस्वीर रखते हैं तो आपकी जानकारी आसानी से लीक हो सकती है।

4 of 7
धोखाधड़ी से बचने के लिए आप किसी फिशिंग ईमेल पर कभी क्लिक न करें और ऑनलाइन भुगतान में हमेशा वन टाइम पासवर्ड (OTP) का विकल्प ही चुनें। इससे धोखाधड़ी की संभावना कम हो सकती है। फिशिंग से बचने के लिए अपने सिस्टम में दमदार एंटी वायरस रखें।
विज्ञापन

5 of 7
अपने नेट बैंकिंग का पासवर्ड, ओटीपी, पिन, कार्ड वेरिफिकेशन कोड (CVV) और यूपीआई पिन को किसी के साथ साझा ना करें। अगर आप अपना पासवर्ड भूल जाते हैं तो उसकी रिकवरी स्मार्ट तरीके से करें। 
विज्ञापन

6 of 7
अपने खाते में मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस को अलर्ट मैसेज के लिए जरूर रजिस्टर करवाएं। अगर कोई खाते में सेंध लगाने की कोशिश करेगा तो आपके पास एसएमएस आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ग्राहकों के पास कई बार बड़ी लॉटरी लगने जैसे मेल आते रहते हैं, जिसमें अकाउंट नंबर मांगा जाता है। ऐसे किसी भी मेल का जवाब न दें। हर किसी को जन्म तिथि और मां का मिडल नेम न बताएं। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News APP अपने मोबाइल पर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें