आज के समय में सबकुछ काफी तेजी से बदल रहा है। पहले की तरह अब कुछ नहीं है, और सभी सुविधाएं हमें अपने मोबाइल और इंटरनेट के माध्यम से मिल जाती हैं। बात अगर डेबिट और क्रेडिट कार्ड की करें, तो अब लगभग हर कोई इनका इस्तेमाल करता है। पहले की तरह पैसे निकालने या भेजने के लिए लोग बैंक के चक्कर नहीं काटते हैं। बल्कि अब हर कोई इन्हें इंटरनेट के माध्यम से आसानी से कर लेता है। हालांकि, इन सबके बीच डेबिट और क्रेडिट के जरिए होने वाला साइबर क्राइम भी काफी बड़ा है। ऐसे में जरूरी है कि हर ग्राहक अपने अधिकारों को जाने, जो उन्हें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया प्रदान करता है। ये चीजें कार्ड को इस्तेमाल करने के दौरान आपके काफी काम आ सकती हैं। चलिए हम आपको ऐसे ही कुछ अधिकारों के बारे में बताते हैं, जिनके बारे में आपको जानना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...