खुद का कारोबार करना चाहते हैं और पैसों की तंगी आड़े आ रही है तो कम पैसों में ये दस बिजनेस किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 11
सोशल मीडिया असिस्टेंस सर्विस
- फोटो : gettyimages
व्यापार बड़ा हो या छोटा, दोनों के लिए सोशल मीडिया का अहम रोल है। इसलिए सोशल मीडिया असिस्टेंस सर्विस जरिए अच्छे से ब्रांडिंग की जा सकती है। आज की तारीख में रोज नए खुलते सस्थानों, कंपनियों और पॉलिटिकल पार्टियों को सोशल मीडिया की जरूरत पड़ती ही है। इसलिए ये कारोबार कोई बुरा आइडिया नहीं है।
विज्ञापन
3 of 11
एचआर एंड रिक्र्युटिंग सर्विस
- फोटो : gettyimages
एचआर एंड रिक्र्युटिंग सर्विस खासकर छोटी कंपनियों के लिए भर्ती फर्म के तौर पर करती है। बड़ी कंपनियां अपना खुद का एचआर डिपार्टमेंट बनाती हैं। लेकिन छोटी कंपनियां कर्मचारियों की भर्ती के लिए दूसरी एचआर एंड रिक्र्युटिंग सर्विस पर निर्भर करती हैं।
4 of 11
ट्रांसलेशन सर्विस
- फोटो : gettyimages
ग्लोबलाइजेशन के इस दौर में हर छोटी-बड़ी कंपनी को करोबार बढ़ाने के लिए कई भाषाओं में काम करना होता है। लेकिन सबसे मुख्य है हिंदी और अंग्रेजी। ऐसे में आप खुद की ट्रांसलेशन सर्विस यानी अनुवाद सेवा शुरू कर इस काम का आगाज कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 11
डायटरी कंसल्टेशन सर्विस
- फोटो : gettyimages
आज शहरों की तेज-तर्रार लाइफस्टाइल में लोगों का खानपान बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ऐसे में बतौर डायटरी कंसल्टेशन सर्विस काफी संभावनाएं है।
विज्ञापन
6 of 11
ड्राइविंग स्कूल
- फोटो : gettyimages
आज हर कोई अपनी गाड़ी से चलना चाहता है। लेकिन गाड़ी चलाना हर किसी के वश की बात नहीं है। इसलिए ड्राइविंग स्कूल में भी काफी संभावनाएं हैं। इसके लिए बस एक सेकेंड हैंड कार और एक लाइसेंस से भी काम चल जाएगा।
विज्ञापन
7 of 11
पार्टी प्लानिंग सर्विस
- फोटो : gettyimages
शहरी परिवेश में आज पार्टियां होना कॉमन है। इसलिए पार्टी प्लानिंग सर्विस भी अच्छा आइडिया है। इसके लिए बस कुछ कॉन्टेक्ट और कामगार लड़के चाहिए होंगे।
8 of 11
स्पोर्ट्स कोचिंग
- फोटो : gettyimages
खेल जगत ऐसा है जो कभी मंदा नहीं पड़ने वाला। हर किसी को किसी न किसी खेल में दिलचस्पी होती ही है। इसलिए स्पोर्ट्स कोचिंग का बिजनेस कोई बुरा आइडिया नहीं। बस एक खेलने लायक ग्राउंड और कुछ खेल का सामान चाहिए होता है।
9 of 11
कूरियर सर्विस
- फोटो : gettyimages
जमाना जितनी तेज रफ्तार भाग रहा है, उसके साथ कूरियर सर्विस भी पीछे नहीं है। इस बिजनेस की अपनी विश्वस्नीयता है। इसलिए इसमें भी हाथ आजमाया जा सकता है।
10 of 11
मूविंग और पैकेजिंग सर्विस
- फोटो : gettyimages
मूविंग और पैकेजिंग सर्विस का स्कोप कभी खत्म नहीं होने वाला। अक्सर नौकरपेशा लोग तबादलों के चलते घर बदलते रहते हैं। ऐसे में उनके घर के सामान को शिफ्ट करवाना भी अच्छा व्यापार हो सकता है।