फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये बातें आपको अमीर बनने से रोकती हैं

Fri, 22 Apr 2016 04:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
जब कमाने पर कम बचाने पर ज्यादा ध्यान हो
जब कमाने पर कम औैर बचाने पर ज्यादा ध्यान हो। जानकारों की मानें अमीर बनने के लिए धन की बचत बेहद जरूरी है लेकिन लोग अक्सर धन बचाने के चक्कर में कमाई के जरिए पर उतना ध्यान नहीं दे पाते जितना कि होना चाहिए। इसलिए केवल बचाने की न सोचे, धन कैसे कमाया जाए, इसके लिए भी रोडमैप बनाएं। अनुभवी लोगों से सलाह लें। और पूरी मेहनत और लगन के साथ लग जाएं।
विज्ञापन

ये बातें आपको अमीर बनने से रोकती हैं

2 of 10
इन्वेस्ट यानी निवेश नहीं करते या नहीं करना जानते कि कहां करें
इन्वेस्ट यानी निवेश नहीं करते या नहीं जानते कि कहां करें। इनवेस्टमेंट को लेकर अगर ऐसा है तो जानकारों की सलाह लें। आज की तारीख में हजारों ऐसी कंसल्टेंसीज हैं जो निवेश को लेकर सलाह देती हैं। थोड़ा सा इंटरनेट खंगाल लीजिए, आपको रास्ता मिल जाएगा। 
विज्ञापन

ये बातें आपको अमीर बनने से रोकती हैं

3 of 10
एक ही तरह की आय या सैलरी पर सुकून आने लगे
एक ही तरह की आय या सैलरी पर सुकून आने लगे तो ये तय है कि आपकी तरक्की भी सीमित हो गई है। ये प्रकार की स्थिरता है जो अमीर बनने के रास्ते में रोढ़ा भी बन सकती है। इससे बचने की जरूरत है।

ये बातें आपको अमीर बनने से रोकती हैं

4 of 10
जब खुद का नहीं, बल्कि दूसरे का सपना पूरा करने में जुट जाएं
कम ही लोग ऐसे होते हैं जो अपने दिल की आवाज सुन पाते हैं और खुद का लक्ष्य तय कर उसे पूरा कर पाते हैं। अक्सर घर के बड़े-बुजुर्गों की ख्वाहिशों तले न जाने कितनों के अरमान दब जाते हैं और लोग दूसरों के लक्ष्य को ही पूरा करने की कोशिश करते हैं। ये बहुत ही घातक स्थिति है जब आप अपने मन का काम छोड़ कर कुछ और करते हैं और असफल होते हैं। ऐसे में जरूरत है कि दूसरे का सपना छोड़ें और खुद के मन की आवाज सुने और अपना लक्ष्य बनाएं। सफलता आपके कदम चूम लेगी। 
विज्ञापन

ये बातें आपको अमीर बनने से रोकती हैं

5 of 10
धन कमाना तो चाहते हैं लेकिन लक्ष्य नहीं बनाया
बहुत से लोगों के साथ ये मुसीबत होती है कि वो धन तो कमाना चाहते हैं लेकिन बगैर किसी प्लानिंग और लक्ष्य के, जो कि हमेशा रिस्की होता है। इसकी एक वजह आलस्य भी हो सकता है। इसलिए आलस्य छोड़िए और लक्ष्य बनाकर पूरी ईमानदारी के साथ उसमें जुट जाइए।
विज्ञापन

ये बातें आपको अमीर बनने से रोकती हैं

6 of 10
आप पहले खर्च करते रहें फिर बचे हुए को बचाने में जुटें
इस ख्याल से हमेशा बचें कि पहले खर्च कर लेते हैं, फिर बाद में देखा जाएगा कि कितनी सेविंग हुई। सेविंग यानी बचत को पहले प्लान करें फिर खर्च करें तो आपका बजट भी नहीं बिगड़ेगा और आप देखेंगे कि आप पहले से ज्यादा धन आप बचा पा रहे हैं। याद रखिए ये बचत ही आपकी अमीरी को दिखाती है।
विज्ञापन

ये बातें आपको अमीर बनने से रोकती हैं

7 of 10
ये खयाल आने लगे कि अमीर होना आपकी पहुंच के बाहर है
  हीनभावना का शिकार होने से बचें। ये खयाल न आने दें कि अमीर बनना आपकी पहुंच के बाहर है। सक्सेस स्टोरीज पढ़े। ऐसे लोगों के बारे में जानने कि कोशिश करें जिन्होंने अपने हुनर और मेहनत से जिंदगी में सफलता के झंडे गाड़े। इससे आपको प्रेरणा मिलेगी, आत्मविश्वास जगेगा और आप हीनभावना से उबरकर नए जोश और जज्बे के साथ मेहनत करने लगेंगे। 

ये बातें आपको अमीर बनने से रोकती हैं

8 of 10
जब काम से ज्यादा किस्मत पर भरोसा करने लगें
जब काम से ज्यादा किस्मत पर भरोसा करने लगें। किस्मत के भरोसे बैठ रहेंगे तो कीमती वक्त आपके हाथों से निकल जाएगा। याद रखिए गुजरे हुए वक्त को करोड़ों खर्च कर भी वापस नहीं लाया जा सकता। इसलिए लक्ष्य बनाएं और पूरी मेहनत के साथ काम करें। किस्मत को उसी के ऊपर छोड़ दें।

ये बातें आपको अमीर बनने से रोकती हैं

9 of 10
ये ख्याल आने लगे कि आपकी उम्र काफी कम है
ये ख्याल आने लगे कि आपकी उम्र काफी कम है। याद रखिए कि सफलता कभी उम्र की मोहताज नहीं होती। इसका जीता-जागता उदाहरण फेसबुक के मार्क जकरबर्ग से लिया जा सकता है।
विज्ञापन

ये बातें आपको अमीर बनने से रोकती हैं

10 of 10
परिवार की मदद नहीं मिलती, ऐसा ख्याल आए
परिवार की मदद नहीं मिलती, ऐसा ख्याल आए तो समझ लीजिए कि आप रास्ता तो लंबा तय करना चाहते हैं लेकिन बैसाखियों के सहारे। ये स्थिति हमेशा दुखद होती है। इसलिए घर-परिवार का बहाना छोड़िए और खुद का कड़ा इम्तिहान लीजिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें