फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab-Gajab: बूढ़े नहीं होना चाहते हैं ये लोग, उठाने जा रहे हैं चौंकाने वाला कदम

Tue, 20 Jun 2023 04:48 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Zuzalu Pop-up city inhabited by billionaires who don't want to grow old - फोटो : iStock
Ajab-Gajab: दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं, जिनकी चाहत होती है कि वो हमेशा जवान दिखें। ऐसे ही कुछ लोगों ने अब एक योजना तैयार की है, जिसके बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। दरअसल, जवान रहने की चाहत रखने वाले लोग अपने लिए एक अलग राज्य बनाना चाहते हैं। कुछ दिनों पहले ही करीब 800 लोग दक्षिण-पूर्वी यूरोप में स्थित बाल्कन देश मोंटेनेग्रो के लुस्टिका बे एरिया में जमा हुए थे। यह सभी यहां पर अपनी उम्मीद को आखिरी रूप देने के लिए पहुंचे थे। 

यहां पहुंचे लोगों की उम्मीद लंबी जिंदगी यानी लॉन्गेविटी है। यहां पर सभी लोग लॉन्गेविटी' स्टिकर पहनकर पहुंचे थे और सभी आश्वस्त थे कि उम्र बढ़ने की गति धीमा करने या रिवर्स करने का तरीका खोजने में इन लोगों को जरूर सफलता मिलेगी। इन लोगों के पास इसके लिए एक योजना भी है। आइए जानते हैं क्या है इनकी योजना? 
विज्ञापन

2 of 7
Zuzalu Pop-up city inhabited by billionaires who don't want to grow old - फोटो : iStock
बूढ़े न होने की चाहत रखने वाले लोगों ने मिलकर एक अस्थायी क्षेत्र बसाया है, जिसका नाम 'जुजालु' है। यहां पर समान विचारधारा वाले इनोवेटर्स बिना किसी रोक-टोक के लंबी जिंदगी के मुद्दे पर काम कर सकते हैं। यहां पर लोगों को किसी नियम-कानूनों का सामना भी करना पड़ेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि लुस्टिका बे एरिया में दुनियाभर से क्रिप्टो, बायोटेक इन्वेस्टर्स, वैज्ञानिक, शोधकर्ता, यूनिवर्सिटी, स्टार्टअप्स और लॉन्गेविटी क्लीनिक से लोग आए थे। 

 
विज्ञापन

3 of 7
Zuzalu Pop-up city inhabited by billionaires who don't want to grow old - फोटो : Pixabay
यह आयोजन आठ हफ्तों का था, जिसमें सिंथेटिक बायोलॉजी से लेकर एआई तक की मदद से जिंदगी को लंबी करने की संभावनाओं का तलाशा गया। क्रिप्टोकरेंसी के जनक विटालिक ब्यूटिरिन के यह विचार हैं। 

4 of 7
Zuzalu Pop-up city inhabited by billionaires who don't want to grow old - फोटो : iStock
नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर के शोध छात्र मैक्स अनफ्रीड का कहना है कि जुजालु एक ऐसा क्षेत्र है, जहां पर बायोटेक कंपनियों को  टैक्स से राहत, बायोहैकिंग व क्लिनिकल ट्रायल्स से नियमों में राहत दी जाएगी। यानी लोग नियामकीय रूप से सुरक्षित या प्रभावी साबित नहीं होने वाली दवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। 

Interesting Facts: आखिर बीयर में डालते ही क्यों नाचते लगते हैं मूंगफली के दाने? जानिए इसके पीछे का विज्ञान
 
विज्ञापन

5 of 7
Zuzalu Pop-up city inhabited by billionaires who don't want to grow old - फोटो : iStock
आयोजन करने वाले लाॅरेंस आयन का कहना है कि अब लोगों को यह तय करना है कि वह कितना खतरा लेने को तैयार हैं। पैनल के सदस्य ने बताया कि फ्री स्टेट प्रोजेक्ट के तौर पर योजना बनाई गई है। जब खास विचारधारा वाले पर्याप्त लोग एक क्षेत्र में आते हैं, तो उनके वोट क्षेत्रीय नीतियों व कानूनों को बदलवा सकते हैं। इसके आधार पर ही जुजालु को अस्तित्व में लाया जाएगा।

Adipurush: भारत या नेपाल, कहां है माता सीता की जन्मस्थली?
 
विज्ञापन

6 of 7
Zuzalu Pop-up city inhabited by billionaires who don't want to grow old - फोटो : iStock
यहां पर खुद पर प्रयोग करने वालों की सेहत को ट्रैक किया जाता है, जिसकी वजह से बायोटेक कंपनियों के बड़े निवेशक एपिराॅन के ओलिवर कोल्विन को यह काॅन्सेप्ट पसंद है। उनका कहना है कि इससे उम्र बढ़ने के बारे में महत्वपूर्ण चीजों को जानने में मदद मिल सकती है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि निश्चिच रूप से इस अनोखी कम्यूनिटी का अलग कदम  प्रभावी होगा। 

Ajab-Gajab: हजारों साल पुरानी लाशें यहां पर हैं कैदी, देखकर इतिहासकार हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Zuzalu Pop-up city inhabited by billionaires who don't want to grow old - फोटो : iStock
आयोजन में पहुंचे थे क्रिप्टो निवेशक, अरबपति और नेता

दुनिया की मशहूर हस्तियां, नेता और अरबपति भी इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे, लेकिन सभी के नामों को गोपनीय रखा गया है। यहां पर बायोटेक, मेडिकल इनोवेशन और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को कैसे धीमा किया जाए, इस पर चर्चा की गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें