फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

YouTuber Jonathan Ma: इस यूट्यूबर ने सिर्फ 42 सेकेंड में कमा लिए एक करोड़ 75 लाख रुपये, जानिए कैसे किया ये कमाल

Tue, 15 Mar 2022 02:46 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
यूट्यूबर जोनाथन मा ने सिर्फ 42 सेकेंड में कमा लिए एक करोड़ 75 लाख रुपये - फोटो : youtube/Joma Tech
आज कल सोशल मीडिया हमारे जीवन में एक अहम रोल निभा रहा है। इंटरनेट पर कई सारे ऐसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हैं जिस पर लोगों का काफी सारा वक्त गुजरता है। कई लोग इसको शौक या फिर टाइम पास करने के लिए इस्तेमाल करते हैं, तो वहीं कई लोग इसे बिजनेस या करियर का रास्ता बना लेते हैं। इन दिनों यूट्यूब एक बेहतर अर्निंग सोर्स साबित हो रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर नए नए इनफ्लुएंसर की बाढ़ आई हुई है, लेकिन आज हम जिस यूट्यूबर की बात कर रहे हैं, उसने  मात्र 42 सेकंड में एक करोड़ 75 लाख रुपये कमा लिए हैं। इस भीड़ में बेहद कम लोग होते हैं, जो बहुत कम समय में इतने पैसे कमा लेते हैं। ऐसे में इन दिनों एक यूट्यूबर काफी सुर्खियों में छाया हुआ है। इस यूट्यूबर का नाम जोनाथन मा है और इन्होंने जोमा टेक नाम से एक यूट्यूब चैनल (Joma Tech YouTube) बनाया हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 5
यूट्यूबर जोनाथन मा ने सिर्फ 42 सेकेंड में कमा लिए एक करोड़ 75 लाख रुपये - फोटो : youtube/Joma Tech
ऐसे में लोग हैरान हैं और सबके मन में एक ही सवाल है कि आखिर जोनाथन ने चंद सेकंड में इतना पैसा कैसे कमा लिया। महज 42 सेकेंड के अंदर 1 करोड़ 75 लाख रुपये की कमाई के बारे में जानकर पूरी दुनिया हैरान है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जोनाथन मा को 1 करोड़ 40 लाख रुपये ही मिले हैं।
विज्ञापन

3 of 5
यूट्यूबर जोनाथन मा ने सिर्फ 42 सेकेंड में कमा लिए एक करोड़ 75 लाख रुपये - फोटो : youtube/Joma Tech
किया NFT कलेक्शन जारी
रिपोर्ट के मुताबिक, यूट्यूबर जोनाथन मा ने खुद का एनएफटी कलेक्शन जारी किया है। इसके जरिए जोनाथन फिल्म निर्माता बनना चाहते हैं। जोनाथन ने एनएफटी कलेक्शन के लिए डिस्कॉर्ड सर्वर तैयार किया है। डिस्कॉर्ड सर्वर यानी एक जैसे सर्वर वाले ही लोग उनके एनएफटी कलेक्शन को देख सकेंगे। जिन लोगों के पास जोनाथन का एनएफटी  होगा, वही प्राइवेट डिस्कोर्ड (प्राइवेट सर्वर) पर देख सकेंगे। एनएफटी यानी Non-Fungible Token। दरअसल, एनएफटी डिजिटल आइटम है, जो ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का उपयोग कर खरीदा और बेचा जाता है।

4 of 5
यूट्यूबर जोनाथन मा ने सिर्फ 42 सेकेंड में कमा लिए एक करोड़ 75 लाख रुपये - फोटो : youtube/Joma Tech
जोनाथन को ऐसे आया आइडिया
एक रिपोर्ट का कहना है कि बीते वर्ष कुल 18 हजार करोड़ से भी ज्यादा की NFT की बिक्री हुई है। ऐसे में जोनाथन ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपने कलेक्शन लॉन्च किए ताकि उनके सब्सक्राइबर NFT को खरीदें। इसके बाद उनका ये आइडिया बहुत हिट हुआ और चंद पलों में ही जोनाथन करोड़पति बन गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूट्यूबर जोनाथन मा ने सिर्फ 42 सेकेंड में कमा लिए एक करोड़ 75 लाख रुपये - फोटो : youtube/Joma Tech
जानिए कौन हैं जोनाथन मा
जोनाथन मा एक यूट्यूबर हैं जो यूट्यूब पर कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, क्रिप्टो आदि तकनीक से जुड़े वीडियो बनाते हैं। इस समय उनके यूट्यूब चैनल पर 16 लाख से भी ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। इससे पहले जोनाथन मा फेसबुक व गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर रह चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें