इस अनंत असीमित ब्रह्मांड में ऐसे कई राज दफन हैं, जिनके ऊपर से अब तक पर्दा नहीं उठ पाया है। हमारी वैज्ञानिक उन्नति ने भले ही कई अनजाने पहलुओं को जाना है, पर आज भी मूलभूत सवाल ज्यों के त्यों बने हुए हैं। उन्हीं में एक सवाल है कि क्या पृथ्वी के अलावा भी किसी दूसरे ग्रह पर जीवन पनप रहा होगा? या कोई एक्स्ट्रा टेरेस्ट्रियल एडवांस लाइफ ब्रह्मांड में किसी ग्रह पर मौजूद होगी? इन सवालों के उत्तर की खोज में वैज्ञानिक लंबे समय से लगे हुए हैं, पर आज तक इनका जवाब नहीं मिला है। हालांकि ऐसे कई घटनाक्रम इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं, जिन्होंने उस दौरान एलियंस लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थी। उन्हीं में से एक है वाओ सिग्नल। कहा जाता है कि वाओ सिग्नल के माध्यम से एलियंस ने पृथ्वी वासियों के साथ संपर्क करने की कोशिश की थी। इसी कड़ी में आज हम जानेंगे रहस्यमय वाओ सिग्नल के बारे में।