फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: दुनिया की सबसे बदसूरत महिला थीं मैरी, जानिए इनके बारे में चौंकाने वाली बातें

Tue, 04 Jan 2022 12:52 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया की सबसे बदसूरत महिला - फोटो : Twitter/@SNZZBRRY
इस दुनिया में हम अपनी आंखों से कई चीजों को देखते हैं जो हमें अच्छा लगता है उसे सुंदर कहते हैं और जो हमें अच्छा नहीं लगता उसे हम बदसूरत कह देते हैं। हमें ये बात ध्यान देनी चाहिए कि किसी भी चीज को देखने का हमारा अपना नजरिया है। ऐसा भी हो सकता है जो हमें पसंद नहीं वो किसी और के लिए दुनिया की सबसे खूबसूरत वस्तु हो। अक्सर, हम किसी के चेहरे को देखकर तुरंत कह देते हैं कि उस व्यक्ति का चेहरा सुंदर नहीं है। मगर कई बार ऐसे लोग दिल के बहुत अच्छे होते हैं, क्योंकि हर चमकती चीज सोना हो ये भी तो जरूरी नहीं है। कुछ ऐसा ही हुआ इंग्लैंड की रहने वाली एक महिला के साथ जिसे दुनिया की सबसे बदसूरत महिला का खिताब मिला, लेकिन वो सबसे अलग महिला थी। आइए जानते है दुनिया की सबसे बदसूरत महिला के बारे में...........
विज्ञापन

2 of 5
दुनिया की सबसे बदसूरत महिला - फोटो : Twitter/@AlqurashiRewaa
मैरी एन बीवन का जन्म वर्ष 1874 को लंदन के न्यूहैम में हुआ था। इस महिला को दुनिया की सबसे बदसूरत महिला कहा जाता है। हालांकि, जब आप इनके बारे में जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे। मैरी का भी जीवन आम लड़कियों के जैसा ही था। उनके भी वही सारे सपने थे जो बाकी लड़कियों के होते हैं। मैरी बड़ी होकर एक नर्स बनीं। उनकी शादी थॉमस बीवन नाम के व्यक्ति के साथ हुई। मैरी और थॉमस के 4 बच्चे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
दुनिया की सबसे बदसूरत महिला - फोटो : Twitter/@Dr_MianUmair1
अजीबोगरीब बीमारी से पीड़ित थी महिला
 
जब मैरी की शादी हुई उसके कुछ साल बाद से ही उनकी तबियत बिगड़ने लगी। देखने से वो बदसूरत होती जा रही थीं, लेकिन सच्चाई ये थी कि वो अजीबोगरीब बीमारी से पीड़ित थीं। उन्हें एक्रोमेगाले नाम की बीमारी थी जिसमें व्यक्ति के शरीर से ज्यादा मात्रा में ग्रोथ हार्मोन बनने लगता है। इस बीमारी की वजह से उनके चेहरे की बनावट पूरी तरह से बदल गई। उनका चेहरा मर्दों की तरह विकसित होने लगा और उनकी दाढ़ी भी आने लगी। इस बीमारी की वजह से उनके शरीर में काफी दर्द रहता था। मैरी को माईग्रेन की भी समस्या थी जिसके कारण उनके सिर में भी हमेशा दर्द बना रहता था।

4 of 5
दुनिया की सबसे बदसूरत महिला - फोटो : Twitter/@titan_427
मैरी बनीं दुनिया की सबसे बदसूरत महिला
 
मैरी के शादी के 11 साल बाद उनके पति की मौत हो गई जिससे पूरे परिवार के पालन पोषण का भार उनके ऊपर आ गया। कम आय और ज्यादा खर्च के कारण उनकी आर्थिक हालात खराब होती चली गई। उन्हें पैसों की बहुत ज्यादा जरूरत थी जिसके कारण उन्होंने वर्ष 1920 के दशक में दुनिया की सबसे बदसूरत महिला प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुनिया की सबसे बदसूरत महिला - फोटो : Twitter/@Dr_MianUmair1
उन्हें यह यकीन था कि अगर वो जीत गईं तो पैसे मिलेंगे जिससे वो अपने परिवार का गुजारा कर सकती हैं। उन्हें अपने चेहरे पर इतना यकीन था कि जिसके कारण वो प्रतियोगिता जीत गईं। प्रतियोगिता जीतने के बाद उन्हें कोनी आइलैंड ड्रीमलैंड सर्कस में अपनी जगह बनाई। लोग उन्हें सर्कस में देखने आते और खूब हंसते। साल 1933 में उनकी मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें