ज्यादातर लोग ट्रेन में यात्रा करना पसंद करते हैं। कहीं भी आने जाने के लिए ट्रेन आरामदायक और सस्ता परिवहन है। कई रूटों पर ट्रेन से यात्रा के दौरान लोगों को रोमांच का एहसास भी होता है। ट्रेन से पहाड़, जगल और नदियों समेत कई प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलती है। प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही कई ऐसे रेल रूट हैं जिन पर यात्रा के दौरान डर भी लगता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ रूटों के बारे में बताते हैं।
दक्षिण अफ्रीका में केप टाउन मार्ग
दक्षिण अफ्रीका का एक ऐसा रेल मार्ग है जिससे यात्रा करने से लोग डरते हैं। जी हां केप टाउन रेलवे ट्रैक चोरी और हमलों की वजह से जाना जाता है। केप टाउन रेल मार्ग पर ट्रेनों में अक्सर चोरी और हमले की घटनाएं होती रहती हैं। इन हमलों और चोरी की वजह से हर दिन कोई न कोई ट्रेन रद्द की जाती है।