आपने एक से बढ़कर एक आलीशान और महंगे होटलों के बारे में सुना होगा और शायद देखा भी हो या आप वहां रहे भी होंगे, लेकिन क्या आपने दुनिया का सबसे छोटा होटल देखा है? इसे 'मिनी होटल' भी कह सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया का यह सबसे छोटा होटल किसी इमारत में नहीं, बल्कि एक कार में है। यह होटल दक्षिण पश्चिम एशिया में अकाबा खाड़ी के दक्षिण में स्थित अरब देश जॉर्डन में है। इस होटल के मालिक का नाम मोहम्मद अल-मालाहिम है, जो जॉर्डन के ही रहने वाले हैं। उनका दावा है कि उनका विंटेज वॉक्सवैगन बीटल होटल दुनिया में सबसे छोटा और अनोखा है।