फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया का सबसे पुराना होटल, जिसे 1300 साल से चला रहा है एक ही परिवार

Sat, 12 Oct 2019 03:18 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया का सबसे पुराना होटल - फोटो : Social media
दुनिया में ऐसे कई होटल हैं, जो काफी पुराने हैं। हालांकि वो समय के साथ बदलते रहते हैं, लेकिन जापान में एक ऐसा होटल है, जो आज भी अपने इतिहास को बरकरार रखे हुए है। यह दुनिया का सबसे पुराना होटल है, जिसका नाम 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में दर्ज है। 
विज्ञापन

2 of 5
दुनिया का सबसे पुराना होटल - फोटो : Social media
इस होटल का नाम है 'निशियामा ओनसेन कियूनकन'। इसे फुजिवारा महितो नाम के व्यक्ति ने वर्ष 705 में बनवाया था। करीब 1300 साल पुराने इस होटल को आज उनके परिवार की 52वीं पीढ़ी चला रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
दुनिया का सबसे पुराना होटल - फोटो : Social media
इस होटल में दुनियाभर से लोग आते हैं, जिसमें कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हैं। यह होटल अपने आलीशान गर्म झरनों के लिए प्रसिद्ध है, जो इसे अन्य होटलों से अलग और सबसे खास बनाता है। 

4 of 5
दुनिया का सबसे पुराना होटल - फोटो : Social media
इस होटल के एक तरफ खूबसूरत नदी बहती है, तो दूसरी तरफ घना जंगल है। होटल की खिड़की खोलने पर आपको यहां का नजारा इतना शानदार दिखेगा कि आपको फिर यहां से जाने का मन नहीं करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुनिया का सबसे पुराना होटल - फोटो : Social media
इस होटल में कुल 37 कमरे हैं, जिसका एक रात का किराया करीब 33 हजार रुपये है। समय-समय पर इस होटल का नवीनीकरण होता रहता है। आखिरी बार साल 1997 में इसका नवीनीकरण किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें