फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की सबसे रहस्यमय किताब, जिसे आज तक नहीं पढ़ पाया कोई

Thu, 12 Dec 2019 06:51 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दुनिया की सबसे रहस्यमय किताब वॉयनिक मैनुस्क्रिप्ट - फोटो : Internet Archive
यह दुनिया रहस्यों से भरी पड़ी है। कुछ रहस्यों को तो इंसानों ने सुलझाने में सफलता हासिल कर ली है, लेकिन आज भी दुनिया में ऐसे कई रहस्य मौजूद हैं, जिन्हें सुलझाना लगभग नामुमकिन है। एक ऐसा ही रहस्य है 240 पन्नों की एक किताब, जिसके बारे में कहा जाता है कि इसे आज तक कोई भी पढ़ नहीं पाया है। 
विज्ञापन

2 of 6
दुनिया की सबसे रहस्यमय किताब वॉयनिक मैनुस्क्रिप्ट - फोटो : Social media
इतिहासकारों के मुताबिक, यह रहस्यमय किताब 600 साल पुरानी है। कार्बन डेटिंग से पता चला है कि इसे 15वीं सदी में लिखा गया है। इस किताब को हाथ से लिखा गया है, लेकिन क्या लिखा हुआ है और कौन सी भाषा में लिखा हुआ है, यह आज तक कोई नहीं समझ पाया है। 
विज्ञापन

3 of 6
दुनिया की सबसे रहस्यमय किताब वॉयनिक मैनुस्क्रिप्ट - फोटो : Social media
यह किताब एक अनसुलझी पहेली की तरह है। इसे 'वॉयनिक मैनुस्क्रिप्ट' नाम दिया गया है। इस किताब में इंसानों से लेकर पेड़-पौधों तक के कई चित्र बनाए गए हैं, लेकिन इसमें सबसे हैरानी की बात तो ये है कि किताब में कुछ ऐसे भी पेड़-पौधों के चित्र बनाए गए हैं, जो धरती पर मौजूद किसी भी पेड़-पौधे से मेल नहीं खाते। 

4 of 6
दुनिया की सबसे रहस्यमय किताब वॉयनिक मैनुस्क्रिप्ट - फोटो : Social media
इस किताब का नाम 'वॉयनिक मैनुस्क्रिप्ट' इटली के एक बुक डीलर विलफ्रीड वॉयनिक के नाम पर रखा गया है। माना जाता है कि उन्होंने ही इस रहस्यमय किताब को साल 1912 में कहीं से खरीदा था। 
विज्ञापन

5 of 6
दुनिया की सबसे रहस्यमय किताब वॉयनिक मैनुस्क्रिप्ट - फोटो : Social media
कहा जाता है कि इस रहस्यमय किताब में कई पन्ने हुआ करते थे, लेकिन समय के साथ इसके कई पन्ने खराब हो गए। फिलहाल इसमें सिर्फ 240 पन्ने ही बचे हैं। इस किताब के बारे में कुछ खास तो पता नहीं चल पाया है, लेकिन इतना जरूर पता चला है कि किताब में लिखे गए कुछ शब्द लैटिन और जर्मन भाषा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दुनिया की सबसे रहस्यमय किताब वॉयनिक मैनुस्क्रिप्ट - फोटो : Social media
कई लोगों का मानना है कि इस किताब को इस तरह लिखा गया है कि इसके रहस्य को छिपाया जा सके। अब वो रहस्य क्या है, ये तो किताब लिखने वाला ही जानता होगा या हो सकता है कि आने वाले वक्त में इस किताब को पढ़ा जा सके।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें