Most Dangerous Rail Routes: अधिकतर लोगों को ट्रेन में यात्रा करना पसंद होता है। यात्रा के लिए ट्रेन आरामदायक और सस्ता परिवहन है। इसके साथ ही कई रूटों पर ट्रेन से यात्रा करना रोमांच से भरा होता है। ट्रेन से पहाड़, जगल और नदियों समेत कई प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलती हैं। प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही दुनिया में कई ऐसे रेल रूट हैं जिन पर यात्रा के दौरान डर भी लगता है। आज हम आपको कुछ रेलमार्गों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां से लोगों को यात्रा करने में डर लगता है। यह रेलमार्ग दुनिया के सबसे खतरनाक रेलमार्ग माने जाते हैं।
भारत में चेन्नई-रामेश्वरम मार्ग
भारत का चेन्नई और रामेश्वरम को जोड़ने वाला रेल मार्ग दुनिया के सबसे खतरनाक और एडवेंचरस रेलवे रूट में शामिल है। इस रूट को पवन ब्रिज के नाम से जाना जाता है। हिन्द महासागर के ऊपर बने पवन ब्रिज की लंबाई 2.3 किलोमीटर है। साल 1914 में इस ब्रिज को बनाया गया था। जब समुद्र का जल स्तर बढ़ता है, तो यह रूट खरतनाक हो जाता है।