फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Most Deadliest Poison: कौन सा है दुनिया का सबसे खतरनाक जहर? सिर्फ एक ग्राम से हो सकती है हजारों लोगों को मौत

Tue, 27 Jan 2026 12:30 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Most Deadliest Poison in World: सबसे खतरनाक जहर का नाम सनते ही सबसे पहले हमारे दिमाग में सायनाइड का नामा आता है। सायनाइड बेहद खतरनाक जहर है, लेकिन दुनिया में इससे अभी एक खतरनाक जहर है, जिसका नाम पोलोनियम 210 है।
विज्ञापन
1 of 5
कौन सा है दुनिया का सबसे खतरनाक जहर? - फोटो : Adobe Stock
Most Deadliest Poison in World: दुनिया में सायनाइड को सबसे खतरनाक जहर माना जाता है, लेकिन इससे भी एक खतरनाक जहर है। इस जहर का नाम पोलोनियम 210 है। हालांकि, इसके बारे में बेहद कम लोग ही जानते हैं। बताया जाता है कि इसके सिर्फ एक ग्राम से ही हजारों लोगों को मौत हो सकती है। इसकी वजह से यह दुनिया का सबसे खतरनाक जहर माना जाता है।  यह शरीर में प्रवेश करते ही रेडिएशन से शरीर के आंतरिक अंगों, डीएनए और इम्यून सिस्टम को इतनी तेजी से बदलता है कि पल भर में इंसान की मौत हो जाती है। आइए जानते हैं कि आखिर पोलोनियम 210 क्या है और इसकी खोज किसने की थी?

दरअसल, पोलोनियम 210 एक रेडियोएक्टिव तत्व है। इससे निकलने वाला रेडिएशन इंसान के शरीर के अंदरूनी अंगों के साथ-साथ डीएनए और इम्यून सिस्टम को भी तेजी से तबाह कर सकता है। किसी मृत शरीर में इसकी मौजूदगी का पता लगाना भी बेहद ही मुश्किल होता है। सबसे बड़ी बात यह है कि भारत में तो इस जहर की जांच भी मुमकिन नहीं है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
कौन सा है दुनिया का सबसे खतरनाक जहर? - फोटो : Adobe Stock
मशहूर भौतिकविद और रसायनशास्त्री मैरी क्यूरी ने साल 1898 में पोलोनियम-210 की खोज की थी। मैरी क्यूरी को रसायन विज्ञान के क्षेत्र में रेडियम के शुद्धीकरण (आइसोलेशन ऑफ प्योर रेडियम) के लिए रसायन शास्त्र का नोबेल पुरस्कार भी दिया गया था। इसके अलावा उन्हें रेडियोएक्टिविटी की खोज के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार भी मिला था। वैसे पोलोनियम का नाम पहले रेडियम एफ रखा गया था, लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया।  
 
विज्ञापन

3 of 5
कौन सा है दुनिया का सबसे खतरनाक जहर? - फोटो : Adobe Stock
वैज्ञानिकों के मुताबिक, पोलोनियम-210 अगर नमक के छोटे कण जितना भी इंसान के शरीर में चला जाए तो पल भर में उसकी जान जा सकती है। इसे पहचानना बहुत मुश्किल है, क्योंकि अगर इसे खाने में मिला दिया जाए तो इसके स्वाद का पता ही नहीं चल पाता।  

Weird News: क्यों रूस के इस शहर में दो महीने तक रहता है अंधेरा? वजह जानकर कांप जाएंगे आप

4 of 5
कौन सा है दुनिया का सबसे खतरनाक जहर? - फोटो : Adobe Stock
कहा जाता है कि पोलोनियम जहर की पहली शिकार इसकी खोजकर्ता मैरी क्यूरी की बेटी ईरीन ज्यूलियट क्यूरी थी, जिसने इसका एक छोटा सा कण खा लिया था। इसकी वजह से उनकी तुरंत ही मौत हो गई थी। 

Zara Hatke: दुनिया की इकलौती जगह, जहां होता पांच नदियों का संगम, जानिए भारत में कहां पर है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कौन सा है दुनिया का सबसे खतरनाक जहर? - फोटो : Adobe Stock
इसके अलावा माना जाता है कि इस्त्राइल के सबसे बड़े दुश्मन माने जाने वाले फिलिस्तीनी नेता यासिर अराफात की मौत भी इसी जहर से हुई थी। इसकी जांच के लिए उनके शव को दफनाने के कई साल बाद कब्र से निकाला गया था। स्विट्जरलैंड के वैज्ञानिकों ने यह दावा किया कि उनके शव के अवशेषों में रेडियोधर्मी पोलोनियम-210 मिला था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें