फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP News: बैंक यूनियन की हड़ताल आज; रूसी गैस पर EU की रोक; गमोसा पर घमासान तेज; दक्षिण कोरिया पर 'ट्रंप' टैरिफ

Tue, 27 Jan 2026 06:12 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

27 जनवरी को बैंक हड़ताल के कारण सरकारी बैंकों का कामकाज ठप रहेगा। इसको लेकर बैंकों को निर्देश दिए गए हैं कि ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी न हो और जरूरी बैंकिंग सेवाएं सुचारु रूप से चलती रहें। वहीं अमेरिका में सदी की सबसे खतरनाक सर्दी ने जनजीवन को पूरी तरह ठप कर दिया है, जहां भारी बर्फबारी के बीच तापमान -31 डिग्री तक गिर गया और उत्तरपूर्वी इलाकों में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा, गमोसा विवाद को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने असम सीएम की राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी पर तीखा पलटवार करते हुए सवाल उठाया कि क्या अब राजनाथ सिंह से भी माफी मंगवाई जाएगी। उधर यूरोपीय संघ ने बड़ा फैसला लेते हुए 2027 तक रूसी गैस आयात पर पूरी तरह रोक लगाने की मंजूरी दे दी है, जिससे रूस पर ऊर्जा निर्भरता खत्म करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। वहीं अलंकार अग्निहोत्री को बंधक बनाए जाने के सिटी मजिस्ट्रेट के आरोपों को डीएम ने खारिज करते हुए कहा कि वह खुद अपनी इच्छा से आवास पर आए थे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
यूनियन की हड़ताल को लेकर बैंकों को मिला निर्देश
बैंक यूनियनों की तरफ से मंगलवार को पूरे दिन की हड़ताल के एलान के बाद सरकार और बैंकों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी को लेकर सोमवार एक जरूरी बैठक हुई। इस बैठक में बैंकों को निर्देश दिए गए कि हड़ताल के बावजूद ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी न हो और बैंकिंग सेवाएं सुचारु रूप से चलती रहें। यह बैठक वित्तीय सेवा विभाग के सचिव की अध्यक्षता में हुई। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के चेयरमैन, सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के प्रमुख शामिल हुए। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर - फोटो : PTI
अमेरिका में सदी की सबसे खतरनाक सर्दी
अमेरिका के उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक बहुत बड़ा और खतरनाक सर्दी का तूफान आया है। इस तूफान के कारण भारी बर्फबारी, जमा देने वाली ठंड और बारिश ने कई राज्यों में भारी तबाही मचाई है। अब तक कम से कम 25 लोगों की मौत की खबर है। इस तूफान की वजह से अमेरिका के अर्कांसस से लेकर न्यू इंग्लैंड तक करीब 2100 किलोमीटर के इलाके में एक फुट से ज्यादा बर्फ जम गई है। सड़कों पर गाड़ियां फंस गईं, हजारों उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और स्कूल बंद कर दिए गए। पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
गमोसा विवाद- कांग्रेस का असम सीएम पर पलटवार - फोटो : ANI / X @Pawankhera
राहुल गांधी की आलोचना पर बरसे पवन खेड़ा
गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन में हुए 'एट होम रिसेप्शन' के बाद पटका को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उन्होंने उत्तर-पूर्व (नॉर्थ ईस्ट) की संस्कृति का अपमान किया, क्योंकि उन्होंने उस कार्यक्रम में पारंपरिक 'नॉर्थ ईस्ट पटका' नहीं पहना। इस पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पलटवार किया। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे भी पटका पहने हुए नहीं दिख रहे हैं। पवन खेड़ा ने सवाल उठाया, 'क्या आप राजनाथ सिंह जी से भी माफी मांगने को कहेंगे?' पढ़ें एक क्लिक पर... 
विज्ञापन

5 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
यूरोपीय संघ का फैसला: 2027 तक रूसी गैस पर पूरी तरह रोक
यूरोपीय संघ के सदस्य देशों ने एक अहम कानून को अंतिम मंजूरी दी, जिसके तहत रूस से गैस आयात पर 2027 तक पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाएगा। ब्रसेल्स में हुई मंत्रिस्तरीय बैठक में इस प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई, हालांकि हंगरी और स्लोवाकिया ने इसके खिलाफ मतदान किया, जबकि बुल्गारिया ने मतदान से दूरी बनाए रखी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री - फोटो : संवाद
सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के आरोपों को डीएम ने किया खारिज
बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री द्वारा जिलाधिकारी आवास पर बंधक बनाए जाने के आरोपों को जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उन्होंने इन आरोपों को तथ्यहीन और भ्रामक बताते हुए कहा कि इनका जमीनी हकीकत से कोई संबंध नहीं है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सिटी मजिस्ट्रेट यूजीसी नियमों और हालिया घटनाक्रम पर चर्चा के लिए स्वयं जिलाधिकारी आवास आए थे। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

7 of 11
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
ट्रेड डील में देरी दक्षिण कोरिया को पड़ी भारी?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कोरिया पर लगने वाले टैरिफ को 25 फीसदी तक बढ़ा दिया है। दरअसल, ट्रंप ट्रेड डील में देरी होने के बाद गुस्से में हैं, उनका मानना है कि दक्षिण कोरिया की संसद अमेरिका के साथ हुए अपने समझौते का पालन नहीं कर रही है। इसलिए वे सख्त कदम उठा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
विधान सौधा के बाहर भाजपा-जेडीएस का प्रर्दशन (फाइल) - फोटो : ANI
Karnataka: राज्यपाल के अपमान में भाजपा-JDS का प्रदर्शन
कर्नाटक में विपक्षी दल भाजपा और जेडी(एस) ने तय किया है कि वे 27 जनवरी को बंगलूरू में विरोध प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन विधान सौधा के सामने महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास होगा। इस प्रदर्शन की मुख्य वजह है राज्यपाल थावरचंद गहलोत का कथित अपमान। विपक्ष का आरोप है कि कांग्रेस के कुछ विधायकों और विधान परिषद सदस्यों ने पिछले हफ्ते विधानसभा के संयुक्त सत्र के दौरान राज्यपाल के साथ बदसलूकी की और उनका अपमान किया। पढ़ें पूरी खबर...
 

9 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
ईरान के खिलाफ युद्ध की तैयारी? 
अमेरिका ने अपना बड़ा युद्धपोत यूएसएस अब्राहम लिंकन और उसके साथ तीन युद्धपोत (डिस्ट्रॉयर) पश्चिम एशिया भेज दिए हैं। इससे साफ संकेत मिलता है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड के मुताबिक यह जहाजों का समूह अभी हिंद महासागर में है, ईरान के पास वाले अरब सागर में नहीं। लेकिन इसके आने से इलाके में हजारों अमेरिकी सैनिक और सैन्य ताकत बढ़ गई है। पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
नेट शीवर ब्रंट - फोटो : WPL-X (videograb)
मुंबई की आरसीबी पर 15 रन से जीत, नेट शीवर-ब्रंट ने रचा इतिहास
मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 15 रन से हरा दिया। सोमवार को वडोदरा में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नेट शीवर ब्रंट के नाबाद शतक और हीली मैथ्यूज की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 199 रन बनाए। जवाब में आरसीबी निर्धारित ओवरों में नौ विकेट पर 184 रन ही बना सकी। उनके लिए ऋचा घोष ने सर्वाधिक 90 रनों की पारी खेली।पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

11 of 11
लोकेश कनगराज - फोटो : सोशल मीडिया
लोकेश कनगराज ने क्यों छोड़ी 'थलाइवर 173', बताई वजह
चेन्नई में हाल ही में एक प्रेस मीट के दौरान लोकेश कनगराज ने रजनीकांत की फिल्म 'थलाइवर 173' से पीछे हटने की वजह को बताया। जानिए लोकेश ने क्यों छोड़ी फिल्म 'थलाइवर 173'?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें